Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 19th May 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं सनबती दुग्गा और सैते दुग्गा इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |
Posted on: May 19, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADHCHIROLI MH BULTOO RADIO GONDI SAITE DUGGA SANBATI DUGGA
राउरकेला: हम 5 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, घर जाना चाहते है, कृपया मदद करें...
लीटू मिंज सुंदरगढ़ जिला के राउरकेला टांगरपाली में है उनके साथ अजित कुजूर और अर्पित कुजूर है जो कि झारखण्ड गढ़वा जिले के रहने वाले है वे उनके साथ 5 लोग है किराये के मकान में मंगरा टोप्पो के घर में रहते है टांगरपाली में, लेकिन लॉकडाउन में फंसे हुए है उनके पास खाने पीने के लिए राशन नहीं है, दूसरो से मांग-मांगकर खा रहे है | वे लोग घर भी जाना चाहते है लेकिन जाने के लिए कोई सुविधा नहीं हो पा रहा है | अगर सरकार किसी तरह की सुविधा कर देती तो अच्छा होता ऐसा वे लोग सोच रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8815313258. (167852)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LITU MINZ RAURKELA SUNDARGRAH ORRISA SONG VICTIMS REGISTER
पुणे: लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, किराया देने को पैसे भी नहीं है, कृपया मदद करें...
पूजा बता रही है कि वो सोलापुर की रहने वाली है, काम करने को पुणे लोढ़ीकन में आये है और लोढ़ीकन में किराये के मकान में रहते है | लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत समस्या हो रही है | किराया देने के लिए पैसे भी नहीं है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रही है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7385029059. (167737)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM POOJA PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: खाने का राशन नही था सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मदद मिल गई है...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पुटानी देवी वर्मा बता रही हैं कि उनके खाने के लिये राशन नहीं है वे राशन के लिये सोसाईटी गये थे, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया उन्हें वापस कर दिया गया, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं किया जा सकता है, ऐसे समय में भोजन एक बड़ी समस्या है, जीवन यापन करना मुस्किल हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उनको खाने का राहत राशन की व्यवस्था कर दिया गया है, ये साथी खुश हैं और सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नम्बर@8358850827.
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
बिटिया बिदा करो तुम बिटिया जिदना...गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से प्रकाश कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
पतो पड़े सब उधना हाय राम-
पतो परे सब उधना-
बिदा करो तुम बिटिया जिदना-
करने परत पराई परोबस-
प्रीत बना गयी बेथना-
बिटिया बिदा करो तुम बिटिया जिदना...
