एसी शक्ति भर दो माँ, मुझपे कृपा करके माँ...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गीत सुना रहे हैं :
एसी शक्ति भर दो माँ, मुझपे कृपा करके माँ-
बनके पतंग उड़ जाऊं मै-
नील गगन में इठलाऊं मै-
फिर नील गगन के नीचे आ-
धरती में बस जाऊं-
तन मन धन से सेवा करके धरती माँ को सुंदर बनाऊ...
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गुड़ के आयुर्वेदिक गुण और उपयोग-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गुड़ के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बता रहे हैं | गुड़ में कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, प्रोटीन होता है| ह्रदय की ताकत बढ़ाने में गुड़ लाभकारी है| रक्त संबंधी समस्या में गुड़ उपयोगी है| ह्रदय रोगी शक्कर के स्थान पर गुड़ का उपयोग कर सकते है| गर्मी के दिनों में पानी में भिगोकर रखा गया गुड़ पीना चाहिये| इससे लाभ होता है| संबंधित जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : रमाकांत सोनी@ 9424167683.
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
लाल रंग सेंदुरवा, लाल रंग चुनरिया हो...गीत-
ग्राम-केसमा, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार यादव एक नवरात्रि गीत सुना रहे हैं :
लाल रंग सेंदुरवा, लाल रंग चुनरिया हो-
के लाल रंगवा न-
मईया के तन पर भी चुनरिया हो-
कि लाले रंगवा न-
लाल रंग के मुखड़ा पर लाल रंग चुनरिया हो-
कि लाले रंगवा न...
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG RAMESH KUMAR YADAV SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कद या लम्बाई बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी लम्बाई बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं | अस्वगंधा की जड़ 250 ग्राम, काला तिल 250 ग्राम, करील अर्थात बांस के नये पौधे जो मुलायम होते हैं| उसे सब्जी के लिये भी उपयोग में लाया जाता है| 250 ग्राम लेना है| मिश्री 250 ग्राम सभी को साफ़ कर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें | बच्चो को आधा-आधा चम्मच और बड़ो को एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार दूध के साथ सेवन करना है| इससे लाभ हो सकता है | लगातार 3 माह तक इसका सेवन कर सकते हैं| दवा का सेवन करने से पहले 3 दिन तक हल्का जुलाब लेकर पेट साफ कर लें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नियमित व्यायाम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा...कविता-
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बसंतलाल अपने साथी अभिकलाल के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा–
उठो उठो नई संदेश दे रही दिशा दिशा–
खिले कमल और अरुण तरुण प्रभात मुस्कुरा रहा–
उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा–
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा...
