अरे दुनिया हो गयी पुरानी बदलो भईया...गीत-

लबारी कला, जिला-गढ़वा (झारखण्ड) से संतोष कुमार गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं :
अरे दुनिया हो गयी पुरानी बदलो भईया-
सास बहु करती है झगडा बेटा बाप लड़ाई-
आज हुआ है जानी दुसमन अपना सगा भाई-
घर घर की कहानी बदलो भईया-
अरे घर कोई माता पिता को रोटी नहीं खिलाते-
और मर जाने पर मृतक भोज में रुपया खूब लुटाते-
छोड़ो छोड़ो ये कहानी बदलो भईया...

Posted on: Jan 24, 2020. Tags: GARHWA JHARKHAND SANTOSH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

फागुन आता देखकर, उपवन हुआ निहाल...गीत-

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राकेश कुमार एक होली गीत कविता सुना रहे हैं:
फागुन आता देखकर, उपवन हुआ निहाल-
अपने तन पर लेपता, केसर और गुलाल-
तन हो गया पलाश-सा, मन महुए का फूल-
फिर फगवा की धूम है, फिर रंगों की धूल-
मादक महुआ मंजरी, महका मंद समीर-
भँवरे झूमे फूल पर, मन हो गया अधीर...

Posted on: Jan 21, 2020. Tags: ANUPPUR MP RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सरकारी खाते में हितग्राहियों की होल्ड की गयी राशि मिल गयी...

ग्राम-खमरिया, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता ग्राम वासियों के साथ परिचय कराते हुये जानकारी दे रहे हैं, पिछले दो वर्ष पहले अंबुजा कंपनी के द्वारा जो खदान आबंटन हुआ है, उसका पैसा सरकारी खाते में जमा था जो हिग्राहियों को नहीं मिला था भुगतान दोगुना के जगह चौगुना देने की मांग पर स्थगित कर दिया गया था| इस संबंध में हितग्राहियों द्वारा सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया गया था, निवासी सुखदेव प्रसाद पटेल का कहना है उनको मिलने वाली राशी 2 साल से होल्ड कर दिया गया था, जो अब मिल गया है जो सभी को मिलकर 85 करोड़ रुपये की राशि थी इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ को धन्यवाद दे रहे हैं लेकिन बैंक ब्याज नहीं मिला है, अधकारियो के पास आवेदन करने पर गुमराह करते हैं, इसलिये वे पुनः सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर ब्याज की राशि दिलाने में मदद करें : SDM@9425584600. संपर्क नंबर@9993891275.

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: CG IMPACT STORY RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

जाना क्या पसताना एक दिन राम के घर जाना...गीत-

ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मीरा बाई एक दादर गीत सुना रही हैं:
जाना क्या पसताना एक दिन राम के घर जाना-
बालकपन मैं खेल गवाई, दुध पियो मनमाना-
एक दिन राम के घर जाना-
आई जवानी भरी दीवानी, सखिया देखे मुस्काना
आया बुढ़ापा सिर डोलन लागा,राम राम चिल्लाना-
एक दिन राम के घर जाना-
जाना क्या पसताना एक दिन राम के घर जाना...

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: ANUPPUR MP PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

फूल सहीं जब मैं बन जाता...कविता-

ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कुनाल जोगी और दिव्या जोगी एक कविता सुना रहे हैं :
फूल कहीं मैं जब बन जाता-
खुशबु अपनी खूब लुटाता-
तितली को मैं पास बुलाता-
भौंरों संग कोई मुस्कान छोड़ता-
फ़िर कोई न मुझे तोड़ता-
कई नाम मेरे हो जाते-
खुशबु, सुमन, कुसुम कहलाते...

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: ANUPPUR MP POEM PRADIP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »