बड़े काम की गाय हमारी भो भोली भाली कैसी प्यारी...गाय पर गीत
ग्राम-मिग्रोड़ी, थाना-शाहपुर. जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार के साथ रतिराम दादा है जो गाय माता के पर एक गीत सुना रहे है:
बड़े काम की गाय हमारी-
भोली भाली कैसी प्यारी-
चुप वह रहती चुप वह गाती-
कभी किसी को नहीं सताती-
भूषा घास मिला तो खाती-
दाना भी तोडा खा जाती-
हमको मीठा दूध पिलाती-
दूध पिला मजबूत बनाती...
Posted on: Feb 04, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का...भजन गीत
जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ नर्मदा प्रसाद बर्मन जो एक गीत सुना रहे है:
श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का-
ये जीवन दो दिन का,ये जीवन दो दिन का-
ये तन है माठी का डेला, मठ का डेला माठी का डेला...
Posted on: Jan 31, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
ओ-ओ-ओ हाय भैया डोंगरी में यार...तिरंगा गीत
ग्राम-आमाडोंगरी, पोस्ट-ककैया, थाना-बमनी बंजर, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला, (मध्यप्रदेश) से रमाकांत कुमरे एक तिरंगा गीत सुना रहे है :
ओ-ओ-ओ हाय भैया डोंगरी में यार-
लहर-लहर लहराये तिरंगा डोंगरी म रे-
तीन रंग के झंडा बने है केसर-
हरा सफेद भैया केसर हरा सफ़ेद-
बीच में है बड़ा निशानी व् भारत के-
भेद भैया डोंगरी म रे...
Posted on: Jan 26, 2017. Tags: RAMAKANT KUMRE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आदिवासी गाँव में पानी की बहुत समस्या है पर अधिकारी हम सरपंचों की बात भी नहीं सुनते...
अधिकारी हम सरपंचों की भी नहीं सुनते बता रहे हैं ग्राम पंचायत-पंगना, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के सरपंच सुधार सिंह परस्ते। वे बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है इस समस्या को लेकर वे अनेक बार P.H.E. विभाग के पास गए हैं लेकिन वे कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इनके गाँव में करीब 300 घर है, जिसमे 10-12 हैण्डपम्प है जिसमे से 2-3 हैण्डपम्प बंद है, जिसके कारण गाँव के लोग बहुत परेशान है उनका अनुरोध है कि हैण्डपम्पो को सुधरवाया जाये| कृपया कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत CEO@9753725845, जनपद पंचायत CEO@9165857637, सरपंच@9589656779 को फोन करें. रविकांत शाह पंद्रे@8602008777
Posted on: Jan 25, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Hospital admitted and treated well after report on CGnet, thanks...
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे है कि बाबूलाल मोटरसायकल से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे जिसके कारण उनको बजाग अस्पताल लेकर गये थे जहाँ से बाबूलाल को भगा दिया गया था | उसके बाद जिला अस्पताल डिंडोरी में ले जाया गया और कडकडाती ठण्ड मे पीड़ित व्यक्ति परेशान होता रहा| उसके बाद सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड कराया गया जिसके कारण अस्पताल प्रशासन से सीजीनेट के साथियों द्वारा दबाव डालने पर बाबूलाल का इलाज बहुत अच्छे से किया। बाबूलाल के जंघा और पैर मे चोट आई थी. संतोष अहिरवार इसलिए सीजीनेट के साथियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन एवं कलेक्टर महोदय को धन्यवाद दे रहे है. संतोष अहिरवार@9516071739
