लॉकडाउन के कारण कंपनी का काम बंद हो गया है, राशन की समस्या हो रही है, मदद की अपील...

गौरव हेमंतराव कदम वाक् वस्ती पुणे में अपने परिवार के साथ रहते है परिवार में 5 लोग है, बता रहे है कि कम्पनी में काम कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन के कारण कंपनी का काम बंद हो गया है | राशन नहीं है, खाने पीने की समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8600860214. (169544) DW

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAURAV HEMANTRAO PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : खाने पीने की समस्या हो रही है, घर में 6 लोग रहते है, कृपया मदद करें...

दिनेश कुमार उत्तर प्रदेश के रहने वाले है वे अभी सर्वे नम्बर 58/2 सिद्धिविनायक सोसाइटी साईनाथ नगर पुणे में रहते है बता रहे है कि लॉकडाउन के वजह से कंपनी बंद हो गया है खाने पीने की थोड़ी समस्या आ रही है, लॉक डाउन में फंसे है, घर में 6 लोग रहते है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके खाने की समस्या का समाधान करने का प्रयास करें : संपर्क नंबर@9168995679. (169482) DW

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINESH KUMAR PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

शहर में रहते हैं पर हमारे घरों में 30 वर्षों से बिजली नहीं, आवेदन लगाने पर भी कोई नहीं सुनते...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से विमला बाई,संगीता और जोरू चुक्कू महुदा अपनी समस्या सुरेश कुमार को बता रहे हैं कि भामरागड वार्ड नंबर 3 में 15 मकान हैं 30 वर्षो से बसे हैं पर इन घरों में बिजली नहीं है बिजली न होने से बहुत सारी दिक्कते होती है इसके लिए कई बार नगर पंचायत और तहसील ऑफिस में आवेदन लगाया पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके बिजली लगवाने में मदद करें संपर्क नंबर@7588676997 विद्युत विभाग@9420264548 नगर परिषद CEO@8554070300 जिला कलेक्टर@07132222001(169426)  CS

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CHUKKU MAHUDA ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

रीरिलोयो रेरेला रेला रेरेला...माडिया शादी गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से सन्तो दुग्गा एक माडिया शादी गीत सुना रही है:
रीरिलोयो रेरेला रेला रेरेला-
रीरिलोयो रेला रेरेला-
बोरी आयो रिलारो जोतये कारेला-
अ बोरू आयो इन्गो लेलोले-
रीरिलोयो रेरेला रेला रेरेला CS

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIA SONG MARRIAGE SANTO DUGGA

नदी किनारे घर है, बाढ़ आने से डूब जाता है,नदी से दुर घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, मदद करें...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से कुमा, सविता, जोरू गम्मा और सुकरू बाई बता रहें हैं इनका घर नदी किनारे है और बारिश में जब बाढ़ आता है तो सब घर डूब जाते है सामान छोड़कर सब इधर-उधर स्कूल में या किसी के घर में रुकते है 4-5 दिन बाढ़ रहता है इनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है अधिकारियों से मदद मागने पर सरकार के पास जाओ बोलते है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते हैं की सम्बंधित अधिकारियों से बात करके सरकार से मदद दिलवाएं संपर्क नम्बर @7588676997 जिला कलेक्टर@07132222001नगर परिषद CEO@8554070300(169428)  CS

Posted on: Jun 08, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH KUMA SAVITA JORU GUMMA SUKRUBAI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »