राजा न राज अतु रो दादा राजा न राज सरकार अतु...गोंडी क्रांतिकारी गीत
पोस्ट-पेंड्री,तालुका-धनोरा,जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सुरेश उसेन्डी एक गोंडी गा रहे हैं,जो आदिवासी क्रांतिकरियो के ऊपर आधारित हैं :
राजा न राज अतु रो दादा राजा न राज सरकार अतु-
राजा न राज अतु रो दादा गायता न नाडी अतु-
माझी न कोरी अतु रो दादा भूमिया न भूमि अतु-
राजा न राज अतु रो दादा-
मुनेटा दुनिया बदाम रा दादा इनेजेक्ट ता दुनिया बदाम-
मायना पिसना तुन पुनवट रा दादा राजा न राज सरकार अतु-
राजा न राज अतु रो दादा...
Posted on: Jul 30, 2018. Tags: SONG SURESH USENDI VICTIMS REGISTER
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज...गीत-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज-
देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई-
और ज्ञान की किरणें सारी दुनिया में फैलाई-
लोभ मोह के भ्रम से सारे जग को मुक्त कराया-
भ्रात भावना का प्रकाश सारे जग में फैलाया-
अगणित बार बचायी जिसने, मानवता की लाज-
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे पारा का हैण्डपम्प एक साल से ख़राब है, बारिश में कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं...
ग्राम-देवली, जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बता रहे है कि उनके गाँव के बडफलिया पारा में एक साल से हैंडपंप खराब पड़ा है, इसलिए गाँव के लोगो को कुए का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है उससे बारिश के दिनों में कई तरह की बीमारियाँ होने का खतरा रहता है, बडफलिया पारा में 20 घर और 300 जनसंख्या है, जो इस समस्या से पीड़ित हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@9669397322, सचिव@7774848810, P.H.E@9424569645.
संपर्क नंबर@7470440079.
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER WATER
बाइक लेकर हांथी बोला चले घूमने बाजार...बाल कविता
ग्राम-अलका, पोस्ट, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार अपने सांथी के सांथ एक बाल कविता सुना रहे हैं :
बाइक लेकर हांथी बोला चले घूमने बाजार-
बैठी बैठी हांथनी दादी लेकर खुसिया हजार-
जा पाए थे कुछ दूर ही, रोका भालू ट्रैफिक हवलदार-
हेलमेट नही, लाइसेंस नही, तेज बाइक की रफ्तार-
चलो चलो भरो जुरमाना आइंदा गाड़ी धीरे चलाना-
हांथ जोड़ के बिनती दादा, खाली हो गई जेब हांथी दादा की...
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारें गांव का हैण्डपम्प साल भर से खराब है, हम नदी का गंदा पानी पीकर बीमार पड रहे हैं...
ग्राम-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़)से सुरेश पटेल बता रहें है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 2 में साल भर से हैण्डपम्प खराब है 60 घर की बस्ती है नदी नाले से पानी लाते है जिससे बीमारी होती है. उसके लिए P.H.E. विभाग में शिकायत किये जनदर्शन में भी किये अधिकारी आये थे चेकिंग के लिए अधिकारी बोला कि इसको आकर बना देना. अभी तक नही बना है|इ सलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: सरपंच@8224023439, सचिव@9617350446, PHE@8120171919. देवराज पटेल@9753980375.
