सहकार रेडियो: विचार यात्रा कानून और न्याय के बारे में- मुंशी प्रेमचन्द...
श्रोताओं, सहकार रेडियो पर आज की “विचार यात्रा” आप करेंगे प्रेमचन्द के कानून और न्याय संबंधी उद्धरणों/ विचारों के साथ। आपको तो मालूम ही होगा कि प्रेमचन्द ने अपनी लेखनी चलाते हुए किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया। शोषणकारी और दमनकारी नीतियों-कानूनों का तो विरोध किया ही, साथ ही साथ शासक वर्ग के चरित्र को भी बेनकाब किया। सरकारों और उनके पूंजीपति आकाओं-सलाहकारों को कठघरे में खड़ा करने से वो पीछे नहीं रहते थे।
https://youtu.be/Kov-6srRNws
https://www.sahkarradio.com/chart/vichar-yatra_about-justice-premchand/
Posted on: Aug 02, 2021. Tags: SAHKAR RADIO
सहकार रेडियो: कल्पना दत्त किस्से क्रांतिकारियों के
साथियों, आज 27 जुलाई को महिला क्रांतिकारी कल्पना दत्त की जन्म तिथि है| जिन्होंने मास्टर दा सूर्यसेन के नेतृत्व में अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ क्रांतिकारी गतिविधियों में हिस्सा लिया| “किस्से क्रांतिकारियों के” कार्यक्रम में आज सुनिए उनके जीवन संघर्ष की कहानी | लेखन और स्वर है पटना, बिहार के साथी अमिताभ कुमार दास का|
https://youtu.be/wMhXSDYQeqc
Posted on: Jul 29, 2021. Tags: SAHKAR RADIO
सहकार रेडियो: तरक़ीब खेल की बाल चौपाल (कहानी)
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे कहानी “तरक़ीब खेल की”| इसे अपनी आवाज़ दी है आईआईटी दिल्ली की शोध छात्रा तनूजा निगम ने | कहानी के लेखक हैं पवन चौहान और इसे हमने लिया है अनुराग ट्रस्ट की त्रैमासिक बाल पत्रिका “कोंपल” से| ध्वनि सम्पादन किया है साथी शिल्पी ने| अपनी प्रतिक्रिया हमें यूट्यूब चैनल या फेसबुक पेज के कमेन्ट बॉक्स में ज़रूर दें|
https://www.sahkarradio.com/chart/
https://youtu.be/24FWRh663Z0
Posted on: Jul 27, 2021. Tags: SAHKAR RADIO
सहकार रेडियो: चंद्रशेखर आज़ाद, किस्से क्रांतिकारियों के-
साथियों, आज 23 जुलाई को हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के प्रमुख कमांडर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जन्म तिथि है| क्रांतिकारियों की कहानियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज हम उन्ही के जीवन के कुछ पहलुओं पर बात करेंगे| आवाज़ है पवन सत्यार्थी की|
https://www.sahkarradio.com/chart/chandashekhar-azad/
Posted on: Jul 24, 2021. Tags: SAHKAR RADIO
सहकार रेडियो: कविता-अगर तुम युवा हो (दो): शशि प्रकाश-
नमस्कार मित्रों, सहकार रेडियो के विचार यात्रा कार्यक्रम में आपका स्वागत है| आज की विचार यात्रा कवि शशि प्रकाश की कविता के साथ, जिसका शीर्षक है “अगर तुम युवा हो”| शशि प्रकाश ने इस शीर्षक से 6 कविताएँ लिखी हैं, यह इस कड़ी की दूसरी कविता है| इसे हमने यूनाईटिंग वर्किंग क्लास के फसेबूक पेज से साभार लिया है| आवाज़ है पवन सत्यार्थी की| तो आइये सुनते हैं ये कविता |
https://www.sahkarradio.com/
