अधिकारियों के पीछे दौड़ते दौड़ते थक गयी हूँ, तीन साल से इंदिरा आवास का बकाया नहीं मिला...

ग्राम-पोंदुम, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले ग्रामीण महिला रामवती से चर्चा कर रहे हैं जो बता रही हैं कि इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत इनको पैसा आया था, जिसमे तीन किस्तों में पैसा मिलना था जिसमे दो क़िस्त मिल चुका है पहला किस्त 19 हजार और दूसरा किस्त 20 हजार, लेकिन इसका आखरी क़िस्त 3 साल हो गया अभी तक नही दिया गया, इस सम्बन्ध इन्होने कई बार आवेदन किया सरपंच सचिव सुनते नही, इसलिए साथी परेशान होकर सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में बात कर दबाव बनायें जिससे इनको इंदिरा आवास का पैसा मिल सके | सरपंच@9407623079, कलेक्टर@9424272440,जनपद सदस्य@9406154850.पावले@9669383380

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE DANTEWADA VICTIMS REGISTER

तरिहारी नहारी बाते ला सुनी ले...आंगनवाडी गीत

ग्राम-डाढबहरा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मैकिन बाई आंगनवाडी पर एक गीत सुना रही हैं:
तरिहारी नहारी बाते ला सुनी ले-
बाते बताऊँ मया चोखा दीदी हो मने-मने गुन ले-
का खाना खावए मोर गर्भवती माता बाते ला सुनी ले-
का खाना नान लइका मने-मने गुन ले-
भाजी पालक खाते मोर गर्भवती माता बाते ला सुनी ले-
दाल पानी पिए नान लइका मन-मन गुन ले...

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

राम से कह लक्ष्मण ने भैया वन को जाना छोड़ दे...गीत

ग्राम-ईटामेटा, तहसील-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मियावती एक गीत सुना रही है:
राम से कह लक्ष्मण ने भैया वन को जाना छोड़ दे-
वन को जाना छोड़ दे भैया वन को जाना छोड़ दे-
गाँव का चलना हाथी घोडा वन का चलना पैदल है-
जाने में तकलीफ होगा वन को जाना छोड़ दे-
घर का खाना दूधमलाई वन का खाना फूल फलाई-
खाने में तकलीफ होगा वन को जाना छोड़ दे-
राम से कह लक्ष्मण ने भैया वन को जाना छोड़ दे...

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

भारत माँ वैभव तेरा, फिर से बढ़ायेंगे हम...देशभक्ति गीत

ग्राम-बेलपथ जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले ग्रामीण महिला लक्ष्मी नाथ और कन्याकुमारी नाथ से एक गीत सुन रहे हैं :
भारत माँ वैभव तेरा,फिर से बढ़ायेंगे हम-
आन बान देख के सान तेरा देख के रह जायेगी दुनिया दंग-
गंगा के जैसे निर्मल है तू माँ,यमुना के जैसे तेरा प्यार है-
माथे पे साजे हिम राज तेरा, चरणों को धोता सागर का राज है-
धरती चवन में भी और के मन में भी, तेरा प्यार पाने का राज यही है-
खुशियों से महके बदन यह तो मेरी जान है-
मुल्क मेरा देख के देश मेरा देख के दुनिया ये हैरान है...

Posted on: Oct 07, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

2 साल पहले हम लोगों ने नरेगा में 45 दिन काम किया, पैसा अब तक नहीं मिला, कृपया मदद करें...

ग्राम-नरोला, पोस्ट रेवटी, जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से सुखसागर सिंह पावले ग्रामवासी कमलेश पटेल, रमेश पटेल,पारसनाथ शिवबरन सिंह से चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे हैं, मनरेगा योजना के अंतर्गत कुआँ निर्माण में 45 दिन काम किया था जिसका पैसा 2 साल से नही दिया गया कई बार आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हुई, इसलिए साथी सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर अधिकारियो से बात कर दबाव बनाये जिससे इनके काम का पैसा इन्हें मिल सके| CEO@9406128383, SDM@8325585327, सरपंच@7566086772, संचिव@9617350446. रमेश पटेल@9575758881.

Posted on: Oct 07, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »