ये सखी जोता खेत नाही आवे हो...कर्मा गीत
रूपलाल मरावी ग्राम-धुमाधाड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से एक कर्मा गीत सुना रहें हैं:
ये सखी जोता खेत नाही आवे हो-
कोन देहि माना रोजी धान हो, ये सखी-
ये सखी जोता खेत नाही आवे हो-
जामे लागी हरियर धान हो, ये सखी-
ये सखी जोता खेत नाही आवे हो...
Posted on: Sep 14, 2016. Tags: RUPLAL MARAWI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Elephant broke my houses, now got compensation, built new houses...
Ruplal Maravi is visiting Mauharipara in Dandkava village in Pratappur block of Surajpur district in Chhattisgarh where he meets Dharampal whose tow houses were broken by elephants. When he met his last he was living under a Mahua tree and officers were not giving him compensation. After recording a message on CGnet has got a compensation of Rs 89,000 and is living in his new house. He thanks all listener for calling. Maravi@7089415537 ( Original message no: 89835)
Posted on: Jun 17, 2016. Tags: Ruplal Marawi SONG VICTIMS REGISTER
चलो रे चलो भाई गोंडवाना के लोग चलो...गोंडवाना गीत
ग्राम-धुमाधाड़, भगतपारा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक गोंडवाना जागृति गीत सुना रहे हैं:
चलो रे चलो भाई गोंडवाना के लोग चलो-
सतरंगी झन्डा हाथ में डंडा-
कदम से कदम बढ़ाते चलो-
चलो रे चलो भाई गोंडवाना...
हाथ मिला के कदम से कदम-
अब आगे बढ़ते चलो-
चलो रे चलो भाई गोंडवाना...
सोये भूख भगे नहीं-
उठो साथी अब जगो-
चलो रे चलो भाई गोंडवाना...
बिजली चमक रहा है वो बादल छाए
अब बरसात होके रहेगा-
गोंडवाना आगे बढ़ जाए-
चलो रे चलो भाई गोंडवाना...
Posted on: May 03, 2016. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए, जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लिए...क्रांति गीत
ग्राम पंचायत-धुमाडाड, भगतपारा, जिला-सूरजपुर,(छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक क्रान्ति गीत सुना रहे हैं :
हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए-
जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लिए-
हिन्दू के लिए ना मुसलमान के लिए-
जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लिए-
आपसी मतभेद हमें जीने नही देगी-
देश ना रहा तो घर कैसे रहेगा-
सोचना है हमें हिन्दुस्तान के लिए-
जीना है तो जियें हिन्दुस्तान के लिए...
Posted on: Apr 16, 2016. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
अलंग तोलंग धोती गले यदा बही अंगा...गोंडवाना भक्ति गीत
ग्राम-धोबादाढ़,विकासखंड-प्रतापपुर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी गोंडवाना भक्ति गीत सुना रहे हैं :
अलंग तोलंग धोती गले यदा बही अंगा-
कहाँ जाता तीरत भरत घर आये गंगा-
घरे आये गंगा रे घर आये गंगा-
कहाँ जाता तीरत भरत कैसे आवे गंगा-
अलंग तोलंग धोती गले-
टपक टूया,टपक टूया महुआ के डोंगा-
टपक थीके भाग जागे सत नदी बोंगा-
अलंग तोलंग धोती गले...

