भारत देश की माटी, चन्दन माथे तिलक लगाना...देशभक्ति कविता

ग्राम+पोस्ट-पडवी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक देशभक्ति कविता प्रस्तुत कर रहे है:
भारत देश की माटी, चन्दन माथे तिलक लगाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
सोने की चिड़िया देश हमारा जन जन में रघुराई-
गंगा यमुना और सरस्वती जिनमें इन्हें पहनाई-
उन अमर सपूत जवानों की हम फिर गाथा दोहराई-
हस कर झूल गये फांसी में अपनी जान गंवाई-
आज सभी को उनका परिचय फिर से आज बताना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना – हम न किसी पर जुल्म करेंगे और न जुल्म सहेंगे-
समाजवादी ज्योत लिए हम मिल-जुल सभी रहेंगे-
भारत माता की लरनौर को हम आज सभी कहेंगे-
कश्मीर-त्रिमौर हमारा न देंगे खूब लड़ेंगे न देंगे खूब लड़ेंगे-
पाकिस्तान होस में आजा खूब किया मन माना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
जिस आजादी के खातिर मर गये वीर बलिदानी-
स्वतंत्रता की कीमत जिसने सही सही पहचानी-
चन्द्रशेखर आजाद,भगत सिंह,झाँसी वाली रानी-
तिलक,गोखले,गांधी, बाबा की है अमिट कहानी-
अमर रहे गणतन्त्र हमारा हिन्द की राज बचाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
स्वतंत्रता ले पावन बेला में कुछ प्रश्न करेंगे-
मोदी जी सीमा में सैनिक यूँही कब तक मरेंगे-
दुश्मन बना पडोसी धमकी कबतक यूँही सहेंगे-
आज भेज दे सैनिक अपने मिल जुल साथ लड़ेंगे-
मियां शरीफ़ की दादागिरी में अब है रोक लगाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में है लहराना-
भारत देश की माटी चन्दन माथे तिलक लगाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में है लहराना...

Posted on: Jul 14, 2018. Tags: POEM RAMESH PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

सरकारी योजनाएं गोंडी में: राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का लक्ष्य यह हैं कि ग्रामीण इलाको की लोंगों की आजीविका सुरक्षा को पुष्ट करने के लिए एक वित्त वर्ष के दौरान ऐसे प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कम से कम 100 दिन का मजदूरी का आधारित रोजगार मुहैया कराया जाए जिसके सदस्य अकुशल शारीरिक श्रम को तैयार हैं | इस कानून का दूसरा मकसद स्थायी संपदाओं को निर्माण करना और ग्रामीण गरीबों के आजीविका संसाधन आधार को मजबूती देना हैं| इस अधिनियम में सुझाए गए कामों सुख ,वन ,विनाश, मृदा,क्षरण,आदि ऐसे कारणों को दूर करने का प्रयास किया गया हैं जो स्थायी गरीबी को जन्म देते हैं|

Posted on: Jun 30, 2018. Tags: RAMESH KUNJAM

भारत सेना वास यो कोंडागांव ते डेरा कितोड़ रो...गोंडी नक्सली गीत

बस्तर के कोंडागाँव जिला (छत्तीसगढ़) से नक्सली सांस्कृतिक दल गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं:
भारत सेना वास यो कोंडागांव ते डेरा कितोड़ रो-
गरीबु जनता तिन रक्षा इन्जोडे सोलर टीवी तोसोड़े-
सोलर टीवी तोसोड़े,जनतातिन जनतातिन्नु लालस-
तोसोड़ मंतोड़-
गरीबु जनता तिन रक्षा इन्जोडे सोलर टीवी तोसोड़े-
सोलर टीवी तोसोड़े,जनतातिन जनतातिन्नु लालस...

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: RAMESH KUNJAM GONDI

शौचालय निर्माण के पैसे के लिए जुलाई 2017 में आवेदन किया लेकिन आज तक नही मिला...

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे है कि जुलाई 2017 में सरकारी कर्मचारियों के अनुरोध पर उन्होंने वर्तमान स्वच्छा भारत योजना के तहत अपने घर में शौचालय निर्माण कराकर सरपंच सचिव के पास शौचालय के निर्माण का सहयोग राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था लेकिन इस पर आज तक कोई कारवाही नही हुई है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर उन्हें उनके शौचालय निर्माण का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@9926399911, सरपंच@7898631784. संपर्क नंबर@7581013471.

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: RAMESH PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi : 24th June 2018 -

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के रैकिंग की घोषणा
प्रदेश में शिक्षा सत्र के शुरू होते ही स्कूलों से शिक्षकों की नदारद रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पेंड्रा इलाके में स्कूल से नदारद 14 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।-
रायपुर। महासमुंद के विधायक डॉ विमल चोपड़ा पर हुए लाठीचार्ज मामले में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। महासमुंद के दलित परिवार के लोग आज मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिलने पहुंचे।-

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS

« View Newer Reports

View Older Reports »