हमारे गाँव में रोड नहीं बना हैं बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में परेशानी होती हैं क्योकि गाँव
ग्राम-कमारकोसरा,ब्लॉक-बस्तानार्,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतु राम पोयाम बता रहे हैं,की डोंगरपारा से पटेलपारा तक रोड नहीं बना हैं|कम से कम तीन किमी.दूर का होगा वहां रोड नहीं बनने के करण उनको बहुत दिक्कत होती हैं|गाँव से हॉस्पिटल ले जाने में परेशान होना पड़ता हैं|क्योकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं जा पाती है और बरसात के दिनों में दिक्कत होती हैं,उस रस्ते से हजारो लोग आते जाते रहते हैं|इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं|पर कार्यवाही नही हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे|सरपंच@9691366962. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. सचिव@7648096713.
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: AAYTURAM POYAM BASTANAR BASTAR CG ROAD PROBLEM
रोड नही होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृप्या मदद करे-
बामनराम पोयाम ग्राम पंचायत-जामगांव, गंगोपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहें हैं उनके गांव में रोड़ की समस्या है सीसी रोड़ नही बनाने से गाँव की गली में आने-जाने में बहुत ही परेशान होती है| रोड़ बनवाने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन किये किन्तु कोई सुनवाई नही हुई| सभी ग्रामवासी चाहते है यह रोड़ बनना चाहिए इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं कि दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें : सरपंच@7587725311, सचिव@9479218600, संपर्क नंबर@9407942782.
Posted on: Aug 30, 2021. Tags: BAMANRAM POYAM BASTANAR BASTAR CC CG ROAD
हमारे गाँव में पानी की समस्या लोगों को एक किमी.दूर से पानी लाना पड़ता हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-पोय्येर,ब्लॉक-लोहांडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलूराम पोयाम बता रहे हैं,की उनके गाँव में 15 घरो का बस्ती हैं,वहां के लोगो को पानी की दिक्कत होती हैं|गाँव में दो हैंडपंप लगा हैं,लेकिन दो भी ख़राब हैं|वहां के महिलाये अभी एक किमी.दूर हैंडपंप से लाते हैं|बरसात के दिनों में उनको बहुत दिक्कत होती हैं,इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं|पर आज तक कार्यवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का मदद करे|जिला पंचायत सीईओ@9004037600, कलेक्टर@8488956694, सीईओ@8889251366, संपर्क नंबर@8103019634.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA NILOORAM POYAM PROBLEM WATER
हमारे गाँव में रोड नहीं बना है, लोगो को हॉस्पिटल जाने में दिक्कत होती है, कृप्या मदद करें-
ग्राम-बुरगुम, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकालू राम पोयम बता रहे हैं, की 15 घरो की बस्ती है| उनके गाँव में रोड नहीं बना है, वहां के ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है| और बीमारी होने से हॉस्पिटल पहुँचाने के लिए एम्बुलेंस नहीं आ पाती हॉस्पिटल तक मरीज को पैदल जाना पड़ता है| और उस रास्ते से कई सरे लोग गुजरते है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है|सीजीनेट से साथियों में मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691096007, सरपंच@7647917574, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG ROAD PROBLEM SUKALURAM POYAM
हमारे राशन कार्ड लिस्ट में से नाम हटा दिया गया हैं, 2014 से राशन नहीं मिल रहा हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-बड़े बोदेनार,ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड की लिस्ट में से उनका नाम काट दिया गया हैं। उनको 2014 से ही राशन नहीं मिल रहा हैं, घर परिवार से खाने पीने में बहुत दिककत होती हैं| 2016 में नाम लिस्ट में जुड़वाने के लिए जनपद पंचायत में गए थे, और उसके लिए पैसा भी दिए थे। पर आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@7587038528. सरपंच@9407645401. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. संपर्क@7587038528
