वनांचल स्वर: क्योटी के तेल से दर्द और खुजली का इलाज होता है...
ग्राम- हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बहादुर राम पटेल जंगल में पाए जाने वाले क्योटी के पेड़ के बारे में बता रहे हैं। क्योटी का तेल निकाल लिया जाता है, जिसके बाद उसे दर्द, खुजली वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है। जंगल से यह तेल पर्याप्त मात्र में मिल जाता है। इस तेल को खाया नहीं जा सकता। जंगल में टोरी का तेल भी मिलता है, जिसका खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Posted on: Feb 17, 2021. Tags: BAHADUR PATEL CG KANKER VANANCHAL SWARA
वनांचल स्वर: कलपांज पहाड़ की कहानी...
ग्राम- हाटकर्रा, तहसील- भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भोला राम पटेल कलपांज पहाड़ के बारे में बता रहे हैं, जिसको कुछ स्थानीय निवासी गोटुल डोंगरी भी बोलते हैं। पुराने समय में वृद्ध लोग रात को पहाड़ पर खेलने जाते थे और सवेरे घर वापस आ जाते थे। बहुत से लोग वहां पिकनिक मनाने जाते हैं। जन्माष्टमी और माघ पूर्णिमा पर्व के दिन लोग घूमने जाते हैं। वहाँ सूर का पेड़ भी पाया जाता है, जिससे लोग नशा भी करते हैं। वहां पर बॉक्साइट और ताम्बे की खदान भी है। सम्पर्क@7722949229. (185606) GT
Posted on: Feb 17, 2021. Tags: BHOLARAM PATEL CG KANKER VANANCHAL SWARA
स्वास्थ्य स्वर : जलोदर बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल जलोदर बीमारी को ठीक करने के लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| गुलबास की पत्ती 50 ग्राम लेकर पानी के साथ पीसकर छान लें और रख लें| रोगी को दिन में 4 बार सेवन करायें लाभ हो सकता है| दूसरा उपचार करौंदे के पत्ते का रस 10 मिली लीटर की मात्रा में सेवन करना है| उसके बाद 20 मिली लीटर देना है, इस प्रकार बढ़ाते हुये मात्रा में 10 दिन तक देना है| उसके बाद घटाते हुये मात्रा में देना है| इसका सेवन सुबह करें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jan 03, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थय स्वर: बेल के औषधि प्रयोग...
जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़)से वैद्य केदारनाथ पटेल औषधि बता रहे है |
बेल के औषधि प्रयोग – जो हर जगह मिलता है और उसका परिणाम बभी बहुत अच्छा मिलता है |बीज के कच्चे साबुत फलो को धुँआ रहित आग में रख कर डक्कन लगा कर खूब भूंज ले फिर छिलके सहित कूट कर रस निकल कर मिश्री मिलाकर सेवन करने से पुराने आतिसर में अंत्यत लाभ होता है
2.आम के पतों को जला ले और हौटा कर छान कर उस पर राही का चूर्ण छिड़क कर पिने से बच्चो के अतिसार रोग ठीक हो जाता है |
3.बेल का गुद्दा और आम की गुटली में शक्कर तथा शहद मिला कर चाटने से कितना भी पुराना वामाव ,उल्टिया ,अतिसार में लाभ होता है सेवन करे |
धनिया -धनिया के साथ जंगली अदरक कवाद बनाकर पीने से अतिसरो में अत्यंत लाभ होता है| संपर्क नम्बर@9826040015. (183442) MS
Posted on: Jan 02, 2021. Tags: HEALTH KEDARNATH SONG VICTIMS REGISTER PATEL
वनांचल स्वर: माहवारी के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं का निवारण...
ग्राम- हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भादूराम पटेल बता रहे हैं कि वह माहवारी के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं का निवारण करते हैं। वह माहवारी के समय ज़्यादा खून रिसाव होने से रोकने के लिए कहुआ, कोरिया और जाम की छाल से दवा बना कर देते हैं। वह यह भी बताते हैं कि हाथ और पैर में सूजन के इलाज की लिए मूंगा, अंडी और सिंदूर का लेप लगाने से सूजन चला जाता है।
