बघेली स्वर: गरीबन का न पढ़ऐ देय त हिन, इहै सब हिन के चाल आय...

Jagdish from Sahupurva village in Mangdaur village in Jawa block of Rewa district in MP says in Bagheli that Govt school in village was closed and 38 children are suffering. When it came out in press officer said it was a mistake, send a resolution from Gram Sabha. That was done but still school is closed. Local youth are continuing education in school and children are protesting. It looks it is a scheme to stop poor children from studying. Pls call officers@9685416726, 9630771686. Jagdish@9179211191

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: Jagdish Yadav SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कलिहारी जड़ी से पीलिया ठीक करने का उपाय...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट,(मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार मरकाम जड़ी बूटी से पीलिया ठीक करने की विधि बता रहे है.कलिहारी जड़ी प्राय: जंगल झाड़ियो में पाई जाती है इसके फूल लाल-पीले रंग के होते है अधिकतर महिलाएं ‘तीजा त्यौहार’(पोला पंचमी) में जब उपवास रखती है तब इसके फूल को फुलेर बांधती है. कलिहारी की जड़ को खोदकर ले आवे और १० ग्राम की समान मात्रा में तीन टुकड़े कर ले, एक टुकड़े को गले में माला की तरह पहन ले. दुसरे दुकड़े को नहाने वाले पानी को कुनकुना कर जड़ी के टुकड़े को पाउडर कर पानी में डालकर नहा ले, तीसरे टुकड़े को चबाकर खा ले अगर मरीज बच्चा है तो तीसरी विधि बच्चों पर न करे कारण जड़ी बहुत ही कड़वी होती है, इस उपचार को एक ही बार करे बार बार नही करे, जो जड़ी गले में माला के रूप में पहनी होती है उसका असर तब तक रहता है जब तक पीलिया के जीवाणु मर नही जाते, शरीर से हट नही जाते-जगदीश कुमार मरकाम@8717907631

Posted on: Sep 30, 2017. Tags: JAGDISH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा में 25 जिलों से 600 पारम्परिक बीजों का संग्रहण किया गया...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा से बोल रहे है. अभी यात्रा 25 जिलो में 39 चौपाल लगाकर लौटी है जिसमे 600 से ऊपर देशी बीजो का संकलन किया गया है जिसमे 1500 लोगों ने बीज दिए हैं| 3000 हजार लोग इस चौपाल में शामिल हुए इसमें जंगलो में रहने वाले कोरकू जनजाति ने पारंपरिक बीजो को बचा कर रखा है. ये लोग बैतूल में देशी पारम्परिक फसलो को उगाकर दलिया बनाकर जीवकोपार्जन करते है बहुत से औषधि भी विलुप्त होने की कगार में है | बालाघाट, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, रीवा के कई इलाको में बीजों को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. इन देशी फसलो और औषधियो की जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है | जगदीश यादव@7697448583.

Posted on: Sep 08, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा में किसान देसी बीज लेकर आ रहे, बांटना चाहते हैं...

पूरे मध्यप्रदेश में घूम रही बीज बचाओ, कृषि बचाओ यात्रा इस वक्त ग्राम-लुरघुटी तहसील-कुसमी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) में पहुँची है जहां से जगदीश जी के साथ गांव के निवासी लालजी सिंह बघेल चौपाल के अन्य साथियों के साथ जुड़े है लालजी बता रहे हैं कि वे 4-5 प्रकार के देशी बीज लाये है दिखाने के लिए जिसमे धान, कोदो, कुटकी, तिल शामिल है, इसमें खाद के लिए गोबर का उपयोग करते है ये धान की खेती में तिगुला, करहनी, बिरंजन, लमेरा, घुटनागर जैसे देशी बीज शामिल है इस तरह से ये 70 खण्डी तक चावल और 10 खण्डी तक कोदो उगा सकते हैं | लालजी सिंह बघेल@9575889120 से आप ये बीज प्राप्त कर सकते हैं. जगदीश@7697448583

Posted on: Aug 14, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

बीज बचाओ-कृषि बचाओ यात्रा मध्यप्रदेश को अनेक लुप्तप्राय बीज मिले हैं, बैंक बनाया जाएगा...

जिला-भोपाल (मध्यप्रदेश) से कृषि बचाओ-बीज बचाओ यात्रा से जगदीश बता रहे हैं कि दो मई से यह यात्रा शुरू हुई थी मध्यप्रदेश के 35 जिलों में ये यात्रा चल रही है चौपालें लगाई गयी हैं जिनमे 600 से ज्यादा प्रजातियाँ बीज का संकलन किया गया हैं 1500 बीज आयें है सफ़ेद चने यानि छोटे चने मिला हैं इस चने में औषधीय गुण है यह चना बालाघाट जिले में मिला है जो लुप्त होने की कगार में है ,नरसिंहपुर जिले में काला चना व काली अरहर मिली है बालघाट जिले में माडिया नाम का दाना मिला है जो बहुत ही पौष्टिक है, कोदो, कुटकी सात प्रकार की मिली हैं इस तरह से कई प्रजातियाँ मिली है जिनको बचाने के लिए बैंक स्थापना भोपाल में होगी ,अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं |जगदीश यादव@7697448583

Posted on: Jun 21, 2017. Tags: JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »