तेरी ऊँगली पकड़ के चला...हिंदी गीत
जिला-पूर्णिया (बिहार) से भक्त प्रहलाद एक हिंदी गीत सुना रहे हैं:
तेरी ऊँगली पकड़ के चला-
ममता के आंचल में पला-
माँ.. ओ मेरी माँ तू मेरा लाडला-
बनके तेरा साया मैं तुझको थाम लूँ-
उठके रब से पहले मैं तेरा नाम लूँ-
बनके तेरा साया मैं तुझको थाम लूँ-
उठके रब से पहले मैं तेरा नाम लूँ...
Posted on: Oct 13, 2022. Tags: BIHAR HINDI PURNIYA SONG
पार लगा दे स्वर्ग वाली बीच फसे...गीत
भीम प्रसाद उत्तर प्रदेश से एक गाना सुना रहे हैं जिस का बोल है। पार लगा दे स्वर्ग वाली बीच फसे मझधार,,। अपनी संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 08050068000 इस नंबर पर कर सकते हैं।
Posted on: Oct 11, 2022. Tags: BHEEM HINDI PRASAD SONG UP
गांव में नाली नहीं होने के कारण बहुत दिक्कत होता है, कृपया मदद करें,
मानेश्वर प्रसाद, ग्राम पंचायत बनोली, ब्लाक साफा, जिला संतकबीर नगर (उत्तरप्रदेश) से बता रहे हैं उनके गांव में नाली नहीं बना हैं बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती है। पानी जाने का नाली नहीं होने के कारण घर में पानी घुसता है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में नाली बनवाने में मदद करे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर,8881656936,
Posted on: Oct 08, 2022. Tags: DRAIN PROBLEM SAFA SANTKABIR UP
चार बिल्ली ने चूहे को पकड़ा...कविता-
राजेन्द्र प्रताप सिंग कबीरधाम(छत्तीसगढ़) से एक कविता सुना रहे हैं:
चार बिल्ली ने चीकू चूहे को पकड़ा ,मैं खाऊँगी मैं खाऊंगी हुआ सभी में झगड़ा-
बोला चीकू अरी मौसियों आपस में मत झगड़ों,दूर नीम कस पेड़ खड़ा है जाकर उसको- पकड़ो ,जो भी इसको छूकर सबसे पहले आ जाएगी,बिना किसी को हिस्सा बांटे वह मुझे- खाएगी ,मूर्ख बिल्लियाँ समझ ना पाई सरपट दौड़ लगाई-
भागा चीकू अपनी जान बचाई...
Posted on: Oct 08, 2022. Tags: CG KABIRDHAM POEM RAJENDRAPRATAP SINGH
दिव्यानग स्कूल की जानकारी-
करन शर्मा, जिला-आगरा दिल्ली से बता रहे है कि आगरा में सीरड़ी विजय के पास एक विकलांग लोगों के लिए नेत्र ज्योति स्कूल खुली है| इस स्कूल से संस्थापक लाल बहादुर सिंह हैं और उनकी इच्छा है कि इस स्कूल में विधार्थी पढ़ने के लिए आ सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए स्कूल के संस्थापक का संपर्क नंबर दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7376174213, संस्थापक@7067979720.
