विस्थापित आदिवासी तेलंगाना में आकर कर रहे है खेती, जमीन पट्टा की समस्या...

ग्राम-मामिलागूडेम, पंचायत-चापराला पल्ली, तहसील-मुलकाला, जिला-भद्रादी कोठागूडम (तेलंगाना) से पद्दम रामू जमीन पट्टा की समस्या बता रहे हैं, छत्तीसगढ़ जिला सुकमा तहसील कोंटा थाना गोल्लापल्ली ग्राम कोर्रासगुडा का मूल निवासी इस समय स्थगित कर तेलंगाना आ बसे और यह आकर खेती का काम शुरू कर अपनी जीवनयापन कर रहे है| इस स्थिति में जमीन पट्टा नही होने से समस्या का एक कारण बन गया इसके लिए कई बार पी.ओ. के पास भद्राचलम में आवेदन किया| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही किए इसलिए सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं. दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें.सरपंच@8374033228. VRO@9110529692. संपर्क@9963812749.

Posted on: Sep 30, 2019. Tags: PADDAM RAMU PROBLEM TELANGANA

गांव में रोड नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-गंडीगुडेम, ब्लाक-अस्वापुरम, जिला भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से नारायणा बता रहे हैं| गंडीगुडेम गाँव आस पास 10 गॉंव है| गॉंव बसे काफी साल हो चुके हैं| गॉंव में रोड नहीं है| बच्चो को पढाई करने के लिये जाने और लोगो आने जाने में दिक्कत होती है| बच्चो को 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है| उनके गाँव से अस्वापुरम तक रोड नहीं बना है| रास्ते में नदी है, जो बारिस के दिनों में भर जाता है| आना जाना बाधित होता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरो पर अधिकारियो से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : MRO@9701346976, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9010106233.

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM NARAYANA PROBLEM TELANGANA

Impact : सोलर लाईट बैट्री ख़राब होने से नहीं जल रहा था, अब नया बैट्री लग गया है-

ग्राम पंचायत-हेडुलशेरू, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मांडवी रमेश बता रहे हैं| उनके गाँव में सोलर लाईट लगा है| जिसका बैटरी ख़राब हो जाने के कारण वहां लाईट नहीं था| जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में 22 जुलाई 2019 को रिकॉर्ड किया था| जिसके 2 माह बाद कर्मचारियों ने नया बैट्री लाकर लगा दिया गया है| जिससे समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओ और मदद करने वाले संबंधित अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9100816601.

Posted on: Jul 18, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM IMPACT STORY MADAVI RAMESH SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

नानो, कोम्मा लेलो...गोंडी गीत

ग्राम पंचायत-बट्टीगुडम, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से भीमनी एक गोंडी भाषा में एक गीत सुना रही हैं :
रेला यो रेला-रेला, रेला-रेला-
रेला, रेला, रेला-
दनरात तो पिल्लो नानो, कोम्मा लेलो-
नानो, कोम्मा लेलो-
अड़निन्नो नाड़ नानो कोम्मा लेलो-
नानो, कोम्मा लेलो...

Posted on: Jul 18, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM NARAYAN SONG TELANGANA

गाँव के पीने के पानी की समस्या है...मदद की अपील-

ग्राम-बट्टीगुडम, पंचायत-कृष्णा सागर, ब्लाक-भुर्गुमपाल, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकाम इडमा बता रहे हैं| वे लोग छत्तीसगढ़ से आकर बसे हैं| बसे हुये 22 साल हो चुके हैं| गाँव में पानी की सुविधा नहीं है| निवासी 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं| बारिश के समय बहाव का पानी मिल जाने से पानी पीने योग्य नहीं रहता, जिसके उपयोग से लोग बीमार पड़ते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पीने के पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9989546904. (पोडियम नारेंद्र कुमार)संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM PODIYAM NARENDRA KUMAR PROBLEM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »