Impact : हैण्डपंप से लाल पानी निकल रहा था, पाईप लगने के बाद साफ पानी मिलने लगा है...

ग्राम-मामडपाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलीराम नेताम बता रहे हैं | गांव के वार्ड क्रमांक 4 में पानी की समस्या थी| हैण्डपंप से लाल पानी निकल रहा था| जिस समस्या को उन्होंने 18 अप्रैल 2019 को सीजीनेट के रिकॉर्ड किया था |जिसके 2 सप्ताह के बाद हैण्डपंप में पाईप लगा दिया गया है | जिससे साफ पानी निकल रहा है| और लोग पानी का उपयोग कर पा रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की, सभी को धन्यवाद दे रहे हैं : बलीराम नेताम@7587183559.

Posted on: May 18, 2021. Tags: BALIRAM NETAM BASTAR CG DARBHA HANDPUMP IMPACT

पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...

मारीगुड़ा पारा, ग्राम-मटनार, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंह टेकाम बता रहे हैं वे वार्ड पंच हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी काम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9340592581. सचिव@7999822170, PHE@8670541769. संपर्क नंबर@9406076720. (171720) (AR)

Posted on: May 15, 2021. Tags: BALSINGH TEKAM BASTAR PROBLEMM CG GUHAR LOHANDIGUDA WATER

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम-महुआभारा, ब्लाक-नगरी, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से नुकेश नेताम पिता बल्लूराम नेताम बता रहे हैं, 2008 में उनके पिता को नक्सलियों ने उठा कर ले गये थे, परिवार को बहुत धामकी दियें, नही आना तो पुरे परिवार को मर देंगे कर के बोले, कुछ दिन उनके पिता जी नक्सलियों के साथ रहे फिर 2011 में वापस घर आयें, फिर अपना घर छोड़कर नक्सलियों के डर से आना पड़ा, और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी भी नही मिला| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587394614. GT

Posted on: May 13, 2021. Tags: 2011 BALLU NETAM CG DHAMTARI DISPLACED MAOIST VICTIM NUKESH NETAM VICTIMS REGISTER

पारा में पानी की समस्या है, निवासी दूर से पानी लाते हैं...

पनारा पारा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मनोज बलवा बता रहे हैं उनके पारा में पानी की बहुत समस्या हैं, लोगों को पानी के लिए बहुत दिक्कत होती हैं, इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@6263329575. जल संसाधन@7853220149. GT

Posted on: May 13, 2021. Tags: BIJAPUR CG MANOJ BALAWA PROBLEM WATER

पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम 2005 में नक्सलीयों के डर हम लोग अपना गांव छोड़कर आये...

ग्राम-कोड़ेपाल, ब्लॉक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बलराम कोरसा पिता चीनाराम कोरसा बता रहे हैं की सलवा जुडूम 2005 में नक्सलीयों के डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर बीजापुर में रह रहे हैं, 4 परिवार हैं, और सरकार से तरफ से सरकारी नौकरी मिला हैं उसी में अपना जीवन यापन करते हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6260119198. GT

Posted on: May 03, 2021. Tags: 2005 BALRAM KORASA BIJAPUR CG CHINARAM KORASA DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »