किस भी संदेश को आगे बढ़ाने से पहले उसकी जाँच करें...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी बता रहे हैं, आज लोग सोसल मीडिया जैसे व्हाट्स, फेसबुक में चल रहे संदेशो को बिना जाँच किये आगे बढ़ा देते हैं, जिससे उनको नुकसान हो सकता है इसलिये किसी संदेश को आगे बढ़ाने से पूर्व उसका निरिक्षण करें उसके बाद आगे बढायें, किसी संदेश को भेजने के लिये भेजने वाला जिम्मेदार होता है संदेश में किसी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी दिये जाने पर उस पर कारवाही हो सकती है, इसलिये सतर्क रहे सुरक्षित रहें| बाबूलाल नेटी@ 8103481510.

Posted on: Mar 30, 2020. Tags: ANUPPUR AWARENESS BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना से बंचने के लिये सरकार के निर्देशों का पालन करें...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बता रहे हैं आज देश कोरोना वायरस नामक महामारी से जूझ रहा है, इस पर विज्ञान अभी इलाज तैयार नहीं कर पाया है इसलिय हमे सरकार के कहे अनुसार सोसल डिस्टेंस में रहना है और घर से नहीं निकलना है जिससे इससे बचाव हो सके, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाये रखने के लिये नीम, काली मिर्च और तुलसी का सेवन प्रातः काल कर सकते हैं स्वच्छ जल का उपयोग करें, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028.

Posted on: Mar 28, 2020. Tags: AWARENESS CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

एमरजेंसी होने पर घर से बाहर निकलें और 1 मीटर की दूर बनाकर रखें...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं देश में लॉक डाउन है जिसके कारण वे बाहर नहीं जा रहे हैं और अपने साथी के साथ कोरोना वायरस को लेकर फोन पर चर्चा कर रहे हैं, जिरौहाँ गाँव से रमाकांत दास बता रहे हैं वे अपने घर पर हैं और स्थिती को देखते हुये घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, साथ ही वे सभी श्रोताओं को सलाह दे रहे हैं कि कोई भी घर से बाहर न निकलें जब तक कोई काम न हो, एमरजेंसी हो तो निकलें, अपने घर में अपने दोस्तों रिश्तेदार को बुलाने का प्रयास न करें, क्यों कि यदि कोरोना एक व्यक्ति को हो गया तो परिवार को हो जायेगा, फिर गाँव को हो जायेगा, फिर पूरा तहसील को हो जायेगा ऐसे ही पूरा जिला और देश में फ़ैल जायेगा इसलिये हमें इससे बचाव करना चाहिये, गाँव में बंद का असर है लोगो के पास मास्क नहीं है तो लोग कपड़े का उपयोग करते हैं, गाँव राशन की दुकाने खुली हैं लोग यदि खरीदारी करने जाते हैं तो सावधानी रखे 1 मीटर की दूर एक दूसरे से बनाकर रखे और वापस आने के बाद हांथ धुलें|

Posted on: Mar 27, 2020. Tags: AWARENESS JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

गर्भवती महिलायें घर से बाहर न निकलें स्वच्छता बनाये रखे...

राउरकेला, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से राम बाबू देश में कोरोना के खतरे को देखते हुये सभी श्रोताओं को संदेश दे रहे हैं कि जो गर्भवती महिलायें है वे घरों से बाहर न निकलें, साफ सफाई का ख्याल रखे और भोजन, पानी का सेवन सफाई से करें किसी प्रकार की दिक्कत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करे: संपर्क नंबर@9178743705.

Posted on: Mar 27, 2020. Tags: AWARENESS ODISHA RAM BABU SONG SUNDARGARH VICTIMS REGISTER

बच्चो ने शुरू किया मोबाईल सत्याग्रह ऐप के माध्यम से लोगो की मदद...

सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से रचिता डाबरे बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट स्वर के ऐप मोबाईल सत्याग्रह से एक समस्या को हल कराने के लिये उठाया था, जिसमे झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले से लोगों ने वन विभाग में काम किया था, जिसका मजदूरी का पैसा मजदूरों को नहीं मिला था, इस समस्या के संबंध में रचिता ने संदेश को रिकॉर्ड करने वाले रिपोर्ट से बात की और उनसे वन विभाग के अधिकारी का मोबाईल नंबर लेकर उनसे बात किया, जिससे पता चला उनका ट्रांसफर हो चुका है तब उन्होंने कार्यरत अधिकारी का नंबर लिया और उनसे बात किया अधिकारी बोले मजदूरों को पैसा दे दिया गया है, तब उन्होंने समस्या को समस्या की लिंक अधिकारी को दिया और समस्या को हल कराने में अपना सहयोग दिया, इस तरह से श्रोताओ आप भी समस्याओं को हल कराने में अपना सहयोग दे सकते हैं|

Posted on: Mar 25, 2020. Tags: MH MUMBAI RACHITA DABARE SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »