हमारे गाँव में पक्की सड़क नहीं है, पैदल चलना भी मुश्किल है, साईकिल भी फंस जाती है...

ग्राम-कुआंपानी, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गाँव के बुजुर्ग श्रवण कुमार समरथ सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के लालजी कोर्राम को बता रहे हैं हमारे गांव में रोड की समस्या है, गांव में पक्की सड़क न होने से आने जाने के समस्या होती है कीचड़ हो जाता है, वाहन फंस जाते हैं, पैदल चलने और साइकिल चलाने में भी दिक्कत होती है बीमार पड़ने पर रोगी को ले जाने में दिक्कत जाती है, इसलिए सांथी सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि उपलब्ध नंबरों पर अधिकारियो से बात कर सड़क की समस्या को हल करने में मदद करें :
CEO@9953924884. संपर्क नंबर@9406426869.

Posted on: Jun 30, 2018. Tags: SARWAN KUMAR SAMARAT SONG VICTIMS REGISTER

30 दिन काम किया लेकिन आधार लिंक नही है बोलकर मुझे 6 महीने से मजदूरी नहीं दे रहे...

बरपारा, ग्राम-टंकी, पोस्ट-लांजित, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पुष्पेन्द्र कुमार बता रहे हैं, रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्होंने डबरी निर्माण में 30 दिन से अधिक काम किया था,सभी को पैसा मिल गया, लेकिन उन्हें पैसा नही मिला है, इसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, अधिकारी आधार लिंक नही है बोलकर गुमराह करते हैं इसलिए वे सीजीनेट के श्रोतओं से अपील कर रहे है कृपया मदद करें: रोजगार सहायक@9340822438, सरपंच@8889965626, सचिव@9131689275, CEO@9165689001,जिला CEO@9978407988, SDM@9165493212. संपर्क@7440609749.

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: PUSHPENDRA KUAMAR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा का हैण्डपम्प साल भर से ख़राब है, हमलोग नदी में रेत खोदकर पानी निकालते हैं...

भुईयापारा, ग्राम-कोटराही, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवकुमारी बता रही हैं कि साल भर से उनके पारा में हैण्डपंप ख़राब पड़ा है, जिसके कारण उन्हें नदी से रेत खोदकर पानी निकलना होता है, रेत खोदने पर जो साफ़ पानी निकलता है, उसे पीने और दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए ले जाते हैं, उन्होंने सरपंच सचिव को समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करे: C.E.O.@9406035089, कलेक्टर@9425253580.अमर कुमार पोर्ते@7697588257.

Posted on: Jun 13, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के पतेरा पारा में रोड की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...

पतेरा पारा, ग्राम-अवंतिकापुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमरसाय, सोनमती, रामपति, कुमारजीत बता रहें है कि उनके गाँव में रोड सरपंच से खराब है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होता है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी किये थे और ग्रामसभा में आवेदन भी दिए थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों में अधिक बात कर रोड का समस्या का समाधान कराने में मदद करे: C.E.O.@9926982528, सचिव@ 8120982528. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@8498831978.

Posted on: Jun 08, 2018. Tags: AMARSAAY SONMATI KUMARJEET SONG VICTIMS REGISTER

खाद बनाने की मशीन के कारण हमारे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोटराही, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते बता रहे हैं, हमारा गाँव नगर पंचायत वाड्रफनगर से लगा हुआ है वे जिस रास्ते से आते-जाते है उसी मार्ग में खाद बनाने की मशीन लगाई गई है, उसी से जंगल भी लगा हुआ है, जहां कचड़े को ईकट्ठा किया जाता है, उसके बाद खाद बनाया जाता है, इसके अलावा कई ऐसे पदार्थ जो आसानी से नष्ट नही होते वहां पर फेक दिया जाता है जो करीब 1 किलो मीटर का दायरा घेरा हुआ है, और बढ़ता ही जा रहा है, जो जानवरों के लिए भी खतरा है सांथ ही जिन जगह पर कचरा है, वहां पर पौधे भी नही उगते : नगर पंचायत अध्यक्ष@9753348008. अमर कुमार पोर्ते@7697588257.

Posted on: Jun 02, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »