पवार प्लांट राख स्टोरेज अवैध रूप से बना है, जिससे क्षेत्र में राख फैल रहा है और बीमारियों का खतरा ब
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी और राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि उनके इलाके में जो पवार प्लांट लगा है, वह कोल ब्लाक के ऊपर बना हुआ है| और उसमे मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते बन चुके हैं| पवार प्लांट का ऐस डाईक अनाधिकृत रूप से बना है| और उसकी ऊंचाई 50 मीटर से ऊपर है| उसमे क्षमता से अधिक राख छोड़ा जा रहा है| जिसके कारण राख क्षेत्र में फैल रहा है| बीमारियों की संभावना बढ़ रही है| मधुमक्खियां प्रभावित हो रही हैं| कोसा पालन प्रभावित होती है| जो गांव के लोगों के लिये खतरा बना हुआ है| SDM@
Posted on: Mar 15, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये, बाकि जो बचा था काले चोर ले गये...कविता-
ग्राम-गीदम बेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी चंद्रिका पोटाई एक कविता सुना रही हैं :
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये-
बाकि जो बचा था काले चोर ले गये-
खाते-पीते, मोटे-मोटे चोर बैठे रेल में-
चोरो वाला डब्बा कटके पहुंचा सीधे जेल में-
उन चोरो की खूब खबर ली, मोटे थानेदार ने-
मोरो को भी खूब नचाया जंगल की सरकार ने...
Posted on: Mar 15, 2019. Tags: CG KUMARI CHANDRIKA POTAI NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
सरस्वती दाई वो हवय तोर हंस सवारी वो...देवी गीत
ग्राम-गोरबहरी, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से तिरलोकी सिदार एक देवी गीत सुना रहा है:
ज्ञान बुद्धि के तहि देवैया माई तोरे दुआरी-
सरस्वती दाई वो हवय तोर हंस सवारी वो-
बीच सरयू पर कमल फुल मा बैठे आसन मारे-
हम बालक तोर अरज करतहन दोनों हाथ लमाके-
छोटे-छोटे लैकाअन ओ दाई तय सबके महतारी-
पंचम शुर मा गूंगा बोले छत्तीस राग मिलाके-
विनय करे देवता नर-नारी सरग ले चन्दा धाये...
Posted on: Mar 14, 2019. Tags: CG RAIGARH SONG TIRLOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
स्वास्थय स्वर : केश (बाल) झड़ने के घरेलु उपचार...
जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय केश (बाल) झड़ने के घरेलु उपचार बता रहे हैं:
शीकाकाई एक वृक्ष के रूप में होता है, इसके फल एक अच्छे प्रकार के औषधि के प्रयोग में लाया जाता है| यह आयुर्वेद में बालों के लिए शिकाकाई का स्थान सर्वोपरि है, इसे उपयोग में लाने के लिए इसके फलियों को 100 या 400 ग्राम पानी में उबालें, जब पानी आधा शेष रह जाए तो उसे ठंडा कर केश (बालों) को अच्छी तरह से धोएं, ऐसा करने से बालों में मजबूती और झडन दोनों में लाभकारी सिद्ध होता है| इसका उपयोग घरों में आसानी से किया जा सकता है, बिना कोई धन खर्च किये:
राघवेन्द्र सिंह राय@09424759941.
Posted on: Mar 14, 2019. Tags: MADHYA PRADESH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
सन्यासी और चोर की कहानी...
हैदरपुर, जिला-आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) से सोनू गुप्ता एक कहानी सुना रहे हैं:
एक गाँव में एक संन्यासी रहता था। उनके रहने से गाँव में बहुत शांति और खुशहाली थी | गांव वालों ने उन्हें एक गाय दे रखा था, ताकि वे उसका दूध पीकर जीवन जी सके। एक दिन एक चोर ने उनकी गाय चुराने की सोची और रात के समय चोरी करने निकल पड़ा, रास्ते में उसके पीछे एक युवक चला आ रहा था, जो असल में एक भूत था | चोर ने युवक (भूत) से बोला तुम कहाँ जा रहे हो। युवक (भूत) ने बोला मै संन्यासी को मारने जा रहा हूँ। युवक (भूत) ने बोला तुम कहाँ जा रहे हो ? चोर ने बोला मै संन्यासी का गाय चुराने जा रहा हूँ।दोनों वहां से संन्यासी के पास पहुँचे| चोर ने युवक से बोला पहले मै गाय ले जा रहा हूँ फिर तुम संन्यासी को मार देना। भूत ने सोचा ये चोरी करके ले जाएगा तो गाँव वाले देख लेंगे, तो हमारा काम नही बनेगा| ऐसे करते-करते दोनों के बीच झगडा हो गया और चोर ने कहा ओ संन्यास देख तुझे कोई मारने आया है। युवक (भूत) ने कहा ओ संन्यासी देख कोई तेरी गाय चोरी करने आया है | इतने में गाँव वाले जाग गये और दोनो की ठीक से मरम्मत करके भगा दिए |
