राशनकार्ड में बच्चो का नाम नहीं जुड़ने से स्कूल में दिक्कत होती है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती..
ग्राम-नवगोई, पोस्ट-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति सिंह परस्ते बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड बना है| जिसमे उनके बच्चो का नाम नहीं जुड़ा है, उन्होंने कई बार ग्राम सभा और सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन नाम नहीं जुड़ा| स्कूल में राशनकार्ड की फोटो कॉपी की मांग करते हैं| लेकिन राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़े होने के कारण दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, SDM@9424185735, तहसीलदार@9425563038, सचिव@9617494180. संपर्क नंबर@9669480733.
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJPATI SINGH PARASTE RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
पैसा पास होता तो चार चने लाते, चार में से एक चना तोते को खिलाते...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी बच्चो से एक कविता सुन रहे हैं:
पैसा पास होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते तो वो टाँय-टाँय करता-
टाँय-टाँय करता तो बड़ा मजा आता-
पैसा पास होता तो चार चने लाते
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
श्रद्धा और विश्वास, भूख और प्यास...रचना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक छत्तीसगढ़ी रचना सुना रहे हैं:
श्रद्धा और विश्वास, भूख और प्यास-
तन अऊ मन, जीवन अउ मरन-
जस अउ अबजस, भोर अउ सांझ-
जय जवान जय किसान-
हर क्षण हवे खास-
रंग रूप के खातिर होगे, हर जगह ब्यूटी पार्लर आज...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: CG RACHANA RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सुदसरथ अचर बिहारी...भजन-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेस पटेल एक भजन सुना रहे हैं :
मंगल भवन अमंगल हारी-
द्रबहु सुदसरथ अचर बिहारी-
राम सिया राम सिया राम जय जय राम-
हो, होइहै वही जो राम रचि राखा-
को करे तरफ़ बढ़ाए साखा-
हो, धीरज धरम मित्र अरु नारी...
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दांत में कीड़े लगने की समस्या का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय दांत में कीडे लगने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन व्यक्तियों के दांत में कीड़ा लग जाता है| वे कंटकारी जिसे भटकटईया के नाम से भी जाना जाता है| उसके फल को लेकर आग के अंगारे में डालना है| जिससे धुआं होगा, तब उसे एक मिट्टी के बर्तन जिसमे पीछे एक छेद हो जिसमें धुवां निकल सके| लेकर ढक देना है| और जो धुआ छेद से निकले उसे मुह में लेकर कुछ समय तक रोकना है| उसके बाद एक थाली में पानी रखकर उसके ऊपर मुह को खोलना है| जिससे थाली में कीड़े गिरने लगेंगे| अधिक जानकारी के लिये इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: राघवेंद्र सिंह राय@6306748178.
