मेरे पिता का देहांत हो गया है शासन से अब तक कोई सहायता राशि नहीं मिली है कृपया मदद करें...
संतोष कुमार अहिरवार आज ग्राम पंचायत-पन्डोखी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहाँ उनके साथ उपस्थित है पीड़ित व्यक्ति विजय कुमार अहिरवार जिनके पिता शिव कुमार का कम उम्र में देहांत हो गया है परिवार में ५ सदस्य हैं और पिता ही एकमात्र कमाने वाले थे उनके पास दशगात्र करने के लिए भी पैसे नहीं है । किसी प्रकार की सहायता अब तक शासन से नही मिली है अत: सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे है कि आप सभी कृपया सचिव@09630803164, सरपंच@09754325460, विधायक@09424383999 को फोन कर परिवार को आर्थिक मदद दिलाने में मदद करें. आवेदनकर्ता विजय@9685911688, संतोष@9516071739
Posted on: Feb 26, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Sadri language: 20th February 2017...
Today Anil Ekka and Prasen Jayant Kindo are presenting Bultoo Radio in Sadri language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Feb 20, 2017. Tags: ANIL EKKA PRASEN JAYANT KINDO SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा: हम महिलाओं ने गाँव के तालाब में दो साल पहले काम किया था अभी तक भुगतान नहीं हुआ...
रविकांत शाह पंद्रे आज ग्राम पंचायत-पोड़ी विकासखण्ड-मवई जिला- मंडला मध्यप्रदेश में है यहाँ इनके साथ लारमी यादव है जो बता रही हैं कि गाँव में कई महिलाओं ने मनरेगा के तहत गाँव के तालाब में मजदूरी किए थे लेकिन दो साल के बाद भी सभी लोगों को मजदूरी नहीं मिली है हालांकि कुछ लोगों का भुगतान हो गया हैं | इसकी शिकायत कई बार सरपंच से की गई जिनका कहना है कि पैसा बैंक में जमा कर दिया गया है लेकिन इन महिलाओं का कहना है कि अभी तक खातों में पैसा नहीं आया | वे सीजी नेट के श्रोतागणों से मदद करने की अपील कर रहे हैं | कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं -सरपंच@728547560, कलेक्टर@9977548118 सचिव@9778972254. रवि@9691317966
Posted on: Feb 10, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE
35 परिवारों के लिए मात्र एक नल, 1 किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाते हैं, कोई नहीं सुनता है...
ग्राम-पोंडी बहारमुन्डा, विकासखण्ड-मवई, जिला मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत शाह पन्द्रे गाँव के पूर्व सरपंच पति से बात कर रहे हैं पूर्व सरपंच पति देवीसिह मरावी बता रहे है कि ग्राम के वार्ड क्रमांक 8 में 35 परिवार निवास करते है, पर मात्र एक नल होने से बहुत परेशानी होती है पीने का पानी ग्रामीण 1 किलोमीटर दूर के कुंए से लेकर आते है | ग्रामीणों की मांग है की वार्ड 8 में एक और नल कनेक्शन दिया जाये ताकि समस्या का हल हो सके, वे तीन वर्ष से अधिक से यह मांग कर रहे हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. आप हम ग्रामीणों की मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाये, सरपंच, जगत मरावी@7528447560, सचिव@9770972254, विधायक@7049408511, कलेक्टर@9977742118.रवि@9691317966
Posted on: Feb 09, 2017. Tags: RAVIKANT PANDRE
हमारे गाँव में रोड के लिए पिछले 5 साल से अनुरोध कर रहे, मरीज़ों को अस्पताल लेने में दिक्कत है...
मध्यप्रदेश के जिला-मंडला, विकासखंड-मवई ग्राम-पोड़ी बहारमुंडा से ग्रामीण बता रहे हैं कि उनके गाँव में 250 मकान हैं पर रोड ना होने के कारण एम्बुलेंस जैसी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं | गाँव के लोगों खासकर मरीजों को को आवागवन में बहुत दिक्कत होती हैं | रोड बनवाने के लिए पिछले ५ वर्षों से अधिक से कई बार पंचायत मीटिंग में आवेदन और मौखिक में बोला गया पर कोई सुनवाई नहीं होता हैं | इसलिए सीजीनेट के श्रोतागणों को आग्रह करते हुए मदद करने की अपील कर रहे हैं |कृपया अधिकारियों को दबाव बानवे और रोड बनाने में सहयोग करे, सरपंच@7828447560 सचिव @9770972254 विधायक@7049438511 कलेक्टर@9977742118| रवि@9691317966
