हाय रे हाय मोर बैरनिया है रे...गीत-

ग्राम-रोदीटोला, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय मोर बैरनिया है रे-
गली चलत भगवान मोर बैरनिया है रे-
पहुना आईस गोड धोवायों-
दाल भात के भोजन देखले दाल भात के भोजन-
दादरी के बीड़ी पत्ता तोड़ो नई तो जाये-
तोड़ो नई तो जाये संगी तोड़ो नई तो जाये..

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शक्तिवर्धक नुस्खा और उपयोग-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शक्तिवर्धक नुस्खा बता रहे हैं, गोखुरू 50 ग्राम, गोरखमुंडी 50 ग्राम, सौंफ 50 ग्राम लेकर सभी का चूर्ण बनाकर 500 ग्राम शहद में मिलाकर 250 ग्राम घी में फ्राई करें, और 500 ग्राम काजू डाल दें| उसके बाद एक या दो काजू दिन में दो बार एक गिलास दूध के साथ 21 दिन तक सेवन करें | इससे लाभ हो सकता है| भोजन में तेल, खटाई, मिर्च मसाला, गरिष्ठ पदार्थो का प्रयोग कम करें| नशा न करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

चले आओ, चले आओ, चले आओ...ग़जल-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से शकील एक गज़ल सुना रहे हैं:
चले आओ, चले आओ, चले आओ-
कोई वादा नहीं फिर भी निगाहें राह तकती है-
तुम्हारा वो हँसी चेहरा ये कैसे भूल सकती है-
तुम्हारी एक झलक देखी मगर बेताब हैं ऐसे-
बड़ी प्यारी हमारी चीज कोई खो गई जैसे-
चले आओ, चले आओ, चले आओ...

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: JABALPUR MP SHAKIL SONG VICTIMS REGISTER

impact : 7 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा था, आज पेंशन मिल गया, सभी को धन्यवाद...

ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालजी यादव बता रहे हैं| उनको 7 माह का वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला था| इसके लिये उन्होंने ब्लाक में आवेदन दिया| अधिकारियों का कहना था| पैसा खाते में जा रहा है|सचिव निकालकर देंगे | लेकिन उसके बाद भी नहीं मिल रहा था| तब उन्होंने आज से 10 दिन पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| आज उनको पेंशन मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से समस्या हल हो गई : संपर्क नंबर@9098594490.

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG LALJI PENSION PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER YADAV

ऊपर पहाड़ लेके कंकड़ ये शिव गुरु, कईसे करी तुम्हर पूजा...शिव भजन-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक शिव भजन सुना रहे हैं :
ऊपर पहाड़ लेके कंकड़ ये शिव गुरु-
कईसे करी तुम्हर पूजा-
फुलवा चढ़ाये ले बड़ा डर लागे-
फुलवा बा मखियन के जूठा है शिव गुरु-
कईसे करी तुम्हर पूजा...

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »