स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गांधी होली की शुभकामनाओ के सांथ सभी श्रोताओं को उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सर्प गंधा 150 ग्राम, अर्जुन छाल 150 ग्राम, अस्वगंधा 150 ग्राम लें| इन सभी को साफ कर कूट-पीसकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार गुनगुने पानी से सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई का प्रयोग कम करें| नशा न करें| देर रात तक न जागें | अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बाल बाल को सवारिय, बाल नही तो बेहाल...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
बाल बाल को सवारिय, बाल नही तो बेहाल-
बाल को ऐसा सवारिये जैसे गुत्थे बाल-
बाल होत तन की शोभा, बाल होत घर की आभा-
बाल को ऐसा बांधिये कही बिखर न जाये-
बाल को ऐसा तानिये, कंचन जैसा निखर जाये...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

अरे सरारारा दधिये रे भाई के राजा, जनकपुर के गांव...होली गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी अपने साथियो के साथ एक होली गीत सुना रहे हैं :
अरे सरारारा दधिये रे भाई के राजा-
जनक के गांव-
भईया के धनुष दिहे ओडकाए-
जाउने य धनुष खण्डन करे-
सीता स्वीकार कराय...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG HOLI KANHAIYALAL PADIYARI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जब से नैहरवा से अईली ससुराल हो, शिव चर्चा में भेजे लागा...गीत-

ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवधारी यादव एक गीत सुना रहे हैं:
जब से नैहरवा से अईली ससुराल हो-
शिव चर्चा में भेजे लागो-
सईंया हमार हो, शिव चर्चा में भेजे लगो-
अपने तो पूजा करे भोले भंडारी के-
हमाऊ से पूजा करय त्रिपुरारी के...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG SHIVDHARI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

तोला पता भोले हो, गोपी नहा गिरा गढ़ी रे...कर्मा गीत-

ग्राम-नवापारा, पंचायत-बडवार, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधराम और श्याम बिहारी एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
तोला पता भोले हो, गोपी नहा गिरा गढ़ी रे-
कोन सा बनवा ले कटरी रे, गोपी नहा गिरा गढ़ी रे-
फुरे न वये लबारी दगा दये हो, गोपी नहा गिरा गढ़ी रे-
कोन तो बनवा ले अटरी रे, गोपी नहा गिरा गढ़ी रे...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG KARMA SONG SUKHSAGAR PAVALE SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »