impact : पेंशन मिलने से आर्थिक सहयोग मिला...
ग्राम-जरही, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गीता बाई बता रही हैं, उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था, इस संबंध में उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को 2 माहीने पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद उनको पेंशन मिलना शुरू हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@7898022088.
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...गीत-
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं उनके इलाके भोलेबाब के रख रखाव के लिये जो भूमि दान की गयी थी उसे जिंदल कंपनी द्वारा जप्त कर लिया गया है और उपयोग किया जा रहा है इस संदेश को बताते हुये वे एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
भोले बाबा-भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
तेरा ही सहारा है-
बाबा जी के जटहो में गंगा की धारा है-
बाबा जी के गलहो में सर्प की माला है-
भोले बाबा-भोले बाबा बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबा जी हथहो में डमरू और त्रिशूल है-
भोले बाबा-भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है....
Posted on: Feb 06, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पेंशन मिलने लगा है...
ग्राम-जरही, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गीता बाई बता रही हैं, उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था, इस संबंध में उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को 2 माहीने पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद उनको पेंशन मिलना शुरू हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@7898022088.
Posted on: Feb 06, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
बसंत पंचमी पर्व का पर्व क्यों मनाते है...
ग्राम-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि बसंत पंचमी का पर्व हमारे देश में क्यों मनाते हैं, इस दिन माँ देवी सरस्वती हंस वाहिनी का जन्म हुआ था ये ऐसी देवी है जिनसे हमें विद्या की प्राप्ति होती है, हमारी बुद्धि का विकास होता है। माँ जब तक हमारे ऊपर नहीं रहेगी तब तक हमारी बुध्दि का विकास नहीं हो सकता है अर्थात विद्या प्राप्त नहीं होगी। इस दिन पूजा, आराधना, बसंत पंचमी मनाते हैं गांव में मेले लगते हैं, कई तरह के दुकान लगते हैं जिससे जनता का मनोबल बढ़ता है इस प्रकार सभी पर्व को हर के साथ मनाना चाहिये| रमेश कुमार गुप्ता@9770835941.
Posted on: Feb 03, 2020. Tags: MP RAMESH KUMAR GUPTA REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER
ये दो दिन के जिंदगानी जग में करले तै भलाई...भजन-
ग्राम-बेलहा पायरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लखनलाल केवट एक भजन सुना रहे हैं :
ये दो दिन के जिंदगानी जग में करले तै भलाई-
तोर चली नाम गा-
हमर बिगड़ी के बनईया गा रमईया राम गा-
आज जवानी है बुढ़ापा काल आही गा-
माटी के तन बईहा माटी मा मिल जाही गा-
छूट जाही घर धाम यहां नईया कुछ काम...
