Impact : स्कूल में मध्यान्ह भोजन से जुडी समस्या थी, सन्देश रिकॉर्ड करने बाद समाधान हो गया...

ग्राम-पर्सेलखार, थाना-भेड़ागढ़, तहसील-कुदुर, जिला-पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामकुमार बता रहा है मध्यान्ह भोजन से जुड़ी एक सन्देश सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड लिया था| प्रधान पाठक स्कूली बच्चों के लिए अपने मर्जी से मध्यान्ह भोजन बनवाते और और कभी भी कई दिनों के लिए बंद करवा दे ते थे जिसे ग्रामीण रामकुमार सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड करने बाद सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों प्रयास से अब प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन मिलने शुरू हो गया इसलिए सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहे है.

Posted on: Oct 08, 2019. Tags: KABIRDHAM CG IMPACT RAMKUMAR SONG VICTIMS REGISTER

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी...देवी आरती-

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक देवी आरती सुना रहे हैं :
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी-
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी-
मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को-
उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको-
कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै-
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै-
केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी...

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: CG KUSH KUMAR RAIGADH SONG VICTIMS REGISTER

अरे ओ कन्हैया किसको कहेगा तू मईया...कृष्ण भजन

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक कृष्ण भजन सुना रहे हैं :
अरे ओ कन्हैया किसको कहेगा तू मईया-
किसने तुझको जनम दिया रे किसने तुझको पाला-
मांगी मन्नते और देवी देव पूजे तेरे लिये देवकी ने-
दूध में नहलाने का खोद में खिलाने का सुख पाया यशोदा जी ने-
किसने तुझको जीवन दिया रे, किसने जीवन संभाला-
मरने के डर से भेज दिया घर से देवकी ने रे गोकुल में...

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: CG KUSH KUMAR RAIGADH SONG VICTIMS REGISTER

अली तूमि गहा के रे, छना नना छन कईया...हल्बी गीत-

जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से उमा ध्रुव एक हल्बी गीत सुना रही हैं :
अली तूमि गहा के रे, छना नना छन कईया-
अली तूमि नशा के रे, छना नना छन कईया-
काठी कुमडारा झन सागो, काचाविरी बड रागो-
कीरे छना नना छन कईया-
अली तूमि गहा के रे, छना नना छन कईया-
सड़क बने मोटर गाड़ी माटी सेलू सेलू बासी ओ-
प्रकृति सम्पदा डगमगागे, आमर बस्तर आसो सीरे-

छना नना छन कईया...

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: CG KONDAGAON SONG UMA DHRUV

कृष्णा भजन : कभी माखन चुरा लिया कभी पर्वत उठा लिया...

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक कृष्ण भजन सुना रहें है:
कभी माखन चुरा लिया कभी पर्वत उठा लिया – ओ लल्ला रे. ये क्या गजब किया-
मेरे कान्हा ये क्या गजब किया-
मुझको डरा दिया, मेरे कान्हा ये बताना-
ओ लल्ला रे. ये क्या गजब किया-
कभी मुझको सक होता तू मेरा लाल नही है-
है कोई अवतारी तू ये मेरी बात सही है-
इन्द्र से रक्षा के खातिर तुमने पर्वत उठा लिया-
मेरे कान्हा ये बताना ओ लल्ला रे ये क्या गजब किया...

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: KUSH KUMAR RAIGADH CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »