जीवन में याद रखने योग बातें...

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार संदेश दे रहे हैं:
सबसे प्रथम मातापिता-
सबसे बड़ी भूल समय की बरबादी-
सबसे बड़ी शिक्षक जो आपको सीखने की प्रेरणा दे-
सबसे बुरी भावना इर्ष्या करना-
सबसे भाग्यशाली व्यक्ति जो अपने काम में मग्न हो...

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

मैं दोनों आँख से देख नही सकती, फिर भी कुछ कामों की अनुभव हैं, कृपया रोजगार दिलवाने में मदद करें...

छत्तीसगढ़ राज्य जिला बलरामपुर वाड्रफ नगर के निवासी मरावी (बी.ए.प्रथम) वर्ष बता रहीं हैं की मैं दृष्टिबाधित हूँ वर्तमान में मेरे पास कोई रोजगार नही हैं और ना ही किसी प्रकार की कोई आय की व्यवस्था हैं मैं बहुत ही परेशानी में हूँ, मेरी माँ की मौत के बाद किसी मैं अपनी जीवन में अस्त-व्यस्त ही गयी हूँ, मुझे रोजगार की आवश्यकता हैं, मैं लगभग कुछ कामों में अनुभव हैं जिसे मैं अच्छे से काम कर सकती हूँ, इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अपील कर रहें हैं, रोजगार दिलवाने में मदद करें: संपर्क@7805046217. RK

Posted on: Sep 13, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

(कोविड-19) कोरोना वायरस क्या प्रभावित हुए हैं इस पर रीवा जिले मध्यप्रदेश से चर्चा...

ग्राम-मजगवा तहसील-त्योंथर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव (कोविड-19) कोरोना वायरस क्या प्रभावित हुए हैं इस चर्चा में ग्रामीण स्कूली छात्र-छात्राएं एंव ग्रामीण साथी बता रहें हैं पढाई पर बहुत ही ज्यादा असर हुआ हैं जो की समय पर पढाई तथा परीक्षा नही हो पाई, इसे काफी लोग चर्चा कर रहें हैं यह (कोविड-19) कोरोना वायरस कब तक रहेगा जो की आज पुरे विश्व में कहर मचा रखा हैं देश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था आवागमन सभी प्रभावित हैं|RK

Posted on: Sep 13, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

नवा खाई त्यौहार अगस्त-सितंबर महीने में मनाते हैं...

ग्राम पंचायत चितापुर 2, डेबरा पाल, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा साथ में है ग्रामीण साथी बलिराम कुसो बता रहें हैं प्रतिवर्ष मनायें जाने वाले (नवा खाई) त्यौहार कार्यक्रम हम ग्रामीण लोग साल में एक बार धान फसल की नई बलिया आने पर अगस्त-सितंबर महीने में इस कार्यक्रम को रखतें हैं, जिसमे हम लोग धान की नई बलिया को कूटकर भूंजकर चिवड़ा बनाते हैं और सबसे पहलें देवी-देवताओं अर्पित करते हैं, और इसी को परिवार के सभी सदस्य मिलकर इसे खाते हैं, इसके अलावा आज ही के दिन विशेष प्रकार की खाने में बनाये जाते हैं जिसे एक नवा खाई त्यौहार कार्यक्रम कहते हैं: RK

Posted on: Sep 13, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

चतुर चिड़िया...कहानी-

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे हैं:
एक चिड़िया एक बार पानी पीने के लिये डबरे में गयी तब वह कीचड़ में फंस गयी, उसने रास्ते से गुजरने वाले लोगो से मदद मांगी लेकिन किसी ने मदद नहीं किया| तभी एक बिल्ली रास्ते से गुजर रही थी, चिड़िया ने बिल्ली से मदद मांगी, बिल्ली बोली मै तुम्हे कीचड़ से निकल दूंगी लेकिन उसके बाद खा जाउंगी, चिड़िया बोली पहले निकाल दो उसके बाद साफ कर खा लेना, बिल्ली ने चिड़िया को निकालकर साफ किया तभी चिड़िया उड़कर पेड़ पर बैठ गयी, इस तरह से उसने अपनी जान बचाई| (AR)

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »