तोता हूँ मैं तोता हूँ, हरे रंग का होता हूँ...बाल कविता -

ग्राम-लांजी, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दिलबर सिंह मरकाम एक बाल कविता सुना रहे है:
तोता हूँ मैं तोता हूँ हरे रंग का होता हूँ-
चोच मेरी लाल है रे चोच मेरी लाल है-
चोच मेरी लाल है मस्त मेरी चाल है-
मीठे-मीठे फल खाता हूँ-
फुर फुर करके उड़ जाता हूँ-
ऊपर में पंखा चलता है-
नीचे में दीदी सोती है-
सोते-सोते भूख लगी-
खा लो दीदी मुंगफली-
मुंगफली में दाना नहीं...

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: DILBAR SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

पारंपरिक गोंडी लोक नृत्य रेला पाटा के बारे में बातचीत...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-उमरपाल तीजू,पोस्ट-सिवनी उत्तर बस्तर छत्तीसगढ़ में वीर नारायण शहादत दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे गोंडी संस्कृति महोत्सव में शामिल हुए रेला पाटा दल के अध्यक्ष बैजनाथ जी से बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं वे एक साल से रेला पाटा अर्थात रेला संगीत लोकनृत्य समूह चला रहे हैं इनके समूह में 30 लोग हैं जिसमे 16 महिलाएं हैं. पुरुष, महिला, बच्चे सभी इस दाल में इसमें शामिल हैं वाद्य यंत्र में तम्बूरा, मंजीरा, डफली, मांदर आदि का प्रयोग किया जाता है. वाद्ययंत्रों को वे खुद नही बनाते कारीगर से बनवाते हैं वहां पर उनके गाँव के बाहर उनका पहला कार्यक्रम है शादी में भी वे अपना कार्यक्रम करते हैं रेला पाटा गोंडी परंपरा से जुड़ा एक लोक नृत्य है जिसमे लोग समूह में नाचते हैं|

Posted on: Dec 19, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

की भरल जवानी में हो गए बवाल...फागुन गीत -

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक फागुन गीत सुना रहे है:
की भरल जवानी में हो गए बवाल-
चना रे उरद करी दाल-
मन महिना चना बटुरा दाल-
की भरल जवानी में हो गए बवाल...

Posted on: Dec 18, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our village handpump got repaired after report on CGnet, thanks...

मोहल्ला गवरखोज, ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़ी) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं कि हमारे गांव के वार्ड क्रमांक 20 में दो हैण्डपंप खराब था और अधिकारी कोई भी मदद नहीं कर रहे थे फिर उन्होंने उस समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था वे बता रहे हैं कि रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों के प्रयास से अब उनकी समस्या का आंशिक समाधान हो चुका है कुछ काम अभी मैकेनिकों की हड़ताल के कारण रुका है लेकिन हड़ताल खत्म होने पर काम को पूरा करने को बोले हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.

Posted on: Dec 18, 2017. Tags: HANDPUMP PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATER

पढ़ा दे ना दाई मोला पढ़ा दे ना गा...सरगुजिया गीत -

हिरवाडांड, ग्राम, पोस्ट-लांजीत, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जुगलसिंह मरकाम एक सरगुजिया गीत सुना रहे हैं :
पढ़ा दे ना दाई मोला पढ़ा दे ना गा – तोर हांथ जोरत हों मै तोर पांव परत हों मै – छोटे-छोटे लडीका मन स्कूल जाथे – पढ़ लिख के वो मन 4 बजे आथे – क ख ग घ ड पढ़ के सुनाथे – हिंदी अंग्रजी मोला पढ़ के सुनाथे...

Posted on: Dec 17, 2017. Tags: JUGALSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »