Impact : सन्देश रिकॉर्ड के पश्चात् नलकूप खनन कर मिल गया पानी की सुविधा ग्रामीण खुश है...
ग्राम-रायगुंदी, उपर पारा, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलेश सिंग ठाकुर बता रहे हैं, की पारा में 26 घर है, वहां पर पीने की पानी की समस्या था, लोग गड्ढा, नाला का पानी पीते थे जिससे बीमार पड़ जाते थे पानी लेने के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था कभी कभी पहाड़ से नीचे उतरना पड़ता था गाँव के निवासी आवेदन करते थे लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ था इसलिए पानी की समस्या को सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये थे |जो सीजीनेट सुननें वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारियों से अधिक से अधिक बात करके पानी की समस्या को समाधान कराने में मदद किये |इसलिए पद अधिकारी एवं सभी सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद कर रहे है. सम्पर्क@9406454721.
Posted on: Aug 24, 2020. Tags: IMPACT HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प ख़राब है, कृपया हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें...
ग्राम-पातिन, पंचायत-घुमन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश कुमार पाल बता रहे है कि उनके गाँव में जो हैण्डपम्प है वह ख़राब है उसके कारण पानी की बहुत समस्या हो रही है | लोग नदी नाले का गन्दा पानी पीते है उससे कई प्रकार की बीमारियाँ होती है | तो उनका कहना है कि हैण्डपम्प को सुधारा जाए ताकि लोगो को साफ पानी मिल सके | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प को सुधरवाने में मदद करें : PHE@9425677264. संपर्क नम्बर@8827372393. (173771)
Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग हैण्डपम्प का गन्दा पानी पीते है, हैण्डपम्प के आसपास पलिस्तर करवाने में मदद करें...
मुंडीगुडा पारा, ग्राम+पंचायत-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से संतकुमार धुर्वे के साथ गाँव के साथी जगमोहन यादव वार्ड 3 में रहते है| वे बता रहे है कि उनके पारे में पानी की बहुत समस्या है, जो बरसात के दिनों में नदी का पानी नहीं पीते है | हैण्डपम्प का ही पानी पीते है हैण्डपम्प के आसपास सीमेंट से पलिस्तर नहीं होने के कारण हैण्डपम्प का निकला हुआ हुआ वापस नीचे चला जाता है और फिर गन्दा पानी निकलता है और उसको पीने से कई सारी बीमारियाँ हो रही है | उनके वार्ड में 23 घर है और भी हैण्डपम्प का खनन हुआ लेकिन उनमे आयरन पानी आ रहा है | जो पीने योग्य नहीं है | पुराने हैण्डपम्प में ही मोटर लगाकर पानी पीते है | तो उनका कहना है कि हैण्डपम्प के आसपास पलिस्तर करे ताकि गन्दा पानी न निकले | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प आसपास पलिस्तर करने में मदद करें : कलेक्टर@8458956694. CEO@8889251366, सचिव@7648021198, संपर्क नम्बर@9479200553. (173716)
Posted on: Aug 24, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे वार्ड 11 का हैण्डपंप ख़राब था, सीजीनेट में रिकॉर्ड होने के बाद हैण्डपम्प बन गया...
ग्राम-केदमा, जनपद-उदयपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से कलिंदर सिंह पैकरा बता रहे हैं कि वार्ड क्रमांक 11 का हैण्डपंप ख़राब हो गया था जिसके कारण लोगो को नाला का पानी पीना पड़ता था, बनवाने के लिये आवेदन करने पर कर्मचारी चेक किये लेकिन काम नहीं हो पाया था, तो सीजीनेट स्वर में 25-07-2020 को एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 30-07-2020 को हैण्डपम्प बन गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9302565521. (172030)
Posted on: Aug 22, 2020. Tags: IMPACT HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : प्रवासी मजदूरों को दिया जाने वालें मुवावजा सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मिल गईं है...
ग्राम-सोहावल कुर्द, पोस्ट-मदरी, थाना-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजू प्रसाद कोल प्रवासी मजदूरी के लिए दुसरें राज्य तमिलनाडु शहर में कम करने के लिए गये थे किन्तु लॉकडाउन लगने के कारण गाँव वापस आना पड़ा जो कई दिक्कतें का सामना करके आये है| बताये जा रहा है सरकार के द्वारा प्रत्येक प्रवासी मजदूरों को 1000 हजार रूपयें दावा किये है किन्तु राजू प्रसाद कोल को नही मिला था 1000 हजार नही मिलने की सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड किये गये थे, जो सीजीनेट के साथियों की मदद से 1000 हजार रूपयें दिलाने में मदद कियें इसलिए पद अधिकार एंव सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद कर रहें है. RK
