अरी मन कर ले भजन, जाना बड़ा देव शरण तोर कंचन काया तर जाहि...आदिवासी भजन-

ग्राम-धनवार, पोस्ट-सरेखा, तहसील-परसवाडा, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से भगवन्ती परते एक भजन गीत सुना रही है :
अरी मन कर ले भजन, जाना बड़ा देव शरण तोर कंचन काया तर जाहि-
हृदय ला कोमल कर दया-माया बाट ले, एक दिन तो जाना हे दो दिन इहाँ काट ले-
झन हो माया में मगन, जाना बड़ा देव शरण तोर कंचन काया टार जाहि-
सत्संग के झाड़ू माँ हृदय ला झाड़ ले, अन्धयारी बँगला मा दिया ला जलाई ले-
झन मूढ़ बिच भवर, बड़ा देव तरिया में तैर, तोर कंचन काया टार जाहि-
गुरु के शरण में अनहन साजा, अमृत के रस पीले, तनहा ताज़ा-ताज़ा-
येकर नाम हे अमर, ओर होगे ना मरण, तोर कंचन काया तर जाहि...

Posted on: Apr 15, 2017. Tags: BHAGWANTI PARTE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे टोले में पानी की बहुत समस्या, किलोमीटर दूर से लाकर पीते हैं, हैण्डपम्प दिलाने में मदद करें...

दवाई टोला, ग्राम-सरईमाल, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिन्डोरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार बता रहे है कि गाँव सरईमाल के दवाई टोला में पीने की पानी की गम्भीर समस्या है, ग्रामीणों से चर्चा में पता चला कि वे 1 से 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते है और उनका ज्यादा समय पीने का पानी लाने में ही चला जाता है, मोहल्ले के भीम सिंह, रमेश की मांग है कि यहाँ पर हेंडपम्प लगाया जाए इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इनको फोन करें : कलेक्टर@8085452555, समनापुर सीईओ@94258907696, कार्यपालन यन्त्री PHE@9406749980, 9406749988, सचिव@8223910322, गाँव के साथी रमेश परस्ते @9670593272. संतोष@9617593272

Posted on: Apr 07, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव से लोग काम के अभाव में पलायन कर रहे हैं और सरकार मशीन से तालाब खुदवा रही है...

ग्राम-राजक, पोस्ट-सुरही, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली, (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार मरावी बता रहे है कि ग्राम में तालाब की खुदाई की जा रही हैं जिसमे JCB मशीन और ट्रेक्टर लगाकर काम किया जा रहा है| गाँव वालो से पूछा नहीं गया है जबकि गाँव के लोग काम करने के इच्छुक है | काम नहीं मिलने के कारण गाँव के लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे है तो इनका कहना है कि गाँव के लोगो से ही काम करवाया जाये ताकि पलायन न करना पड़े | सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि अधिकारियों से बात करें और इसकी जांच भी करवाएं कि जब लोग चाहते हैं तो मशीन से काम क्यों कराया जा रहा है. रेंजर@9424158127, CEO@9425530136, कलेक्टर@07755264088. संतोष@9575258493

Posted on: Mar 26, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

काहे धरम भूल गयो कोया, का तेरी अकल गई भौराय...गोंडवाना गीत-

ग्राम-लोहांगी, विकासखंड-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से सेवंती सरयाम एक गोंडवाना गीत सुना रही है:
काहे धरम भूल गयो कोया-
का तेरी अकल गई भौराय-
काहे धरम छोड़ दय कोया-
का तेरी अकल गई भौराय-
गोंड वंश में जन्म लियो है
गोंड का खून कहाय-
गोंड वंश की बेटी लयो-
गोंड ने दूध पिलाया रे-
का तेरी अकल गई...

Posted on: Mar 22, 2017. Tags: SAIVANTI SARYAM SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo(Bluetooth) Radio program in Sadri language: 28th February 2017...

Today Anil Ekka and Prasen Jayant Kindo are presenting a Bultoo Radio Program in Sadri language in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Feb 28, 2017. Tags: ANIL EKKA PRASEN JAYANT KINDO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »