Impact: हमारे गाँव में अब रोड बनना शुरू हो गया है, हम सभी का धन्यवाद करना चाहते हैं...

सोयम बदरा ग्राम मेट्टगुड़ा पंचायत मुलाकूसेली जिला सुकमा छत्तीसगढ़ से बोल रहे हैं कि आज से दो महीने पहले हम लोगों ने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था कि हमारे गाँव में सड़क होना चाहिए तो हमारे गाँव में अब सड़क बनने का काम शुरू हो गया है | कल मुरुम लाकर डाला है जल्दी सड़क बन जाएगा तो वे आगे कह रहे हैं कि हम सभी लोगों ने जिन्होंने मदद किया और जो अधिकारी रोड बनवा रहे हैं उनका धन्यवाद करना चाहते हैं

Posted on: May 16, 2020. Tags: CG IMPACT ROAD SUKMA

Bhamragad(Gadchiroli) Bultoo(Bluetooth) radio in Hindi : 16th May 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल केवट और राजोंतिन मंडावी इस रेडियो कार्यक्रम गर्मी के सम्बन्ध में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |

Posted on: May 16, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH BULTOO RADIO KANHAIYALAL KEWAT RAJONTIN MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब राशन मिल गया है...

सुर्यवंसी मडा, राऊ रोड, ग्राम पंचायत-आस्टापुर फाटा, पुणे (महाराष्ट्र) से रत्नमाला गायकवाड बता रही है कि वे अपने परिवार के साथ रहती हैं, नांदेड़ की रहने वाली हैं, उनके परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण कहीं जा नहीं पा रहे हैं, उनके पास राशन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राहत राशन मिल गया है, ये साथी सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नंबर: रत्नमाला@7720953193,7666909779.

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

ऑटो चलाते हैं, लॉकडाउन के कारण हम काम नहीं कर पा रहे, कृपया भोजन व्यवस्था में मदद करें-

खड्डा कॉलोनी, स्वरुप नगर, जे ब्लाक, गुरुद्वारा रोड, पिन कोड 110042 (दिल्ली) से राहुल नेवासी बता रहे हैं लॉकडाउन में खाने समस्या हो रही हैं, ऑटो चलाते हैं, लेकिन लॉकडाउन में काम बंद है, जिससे समस्या हो रही है, परिवार में 6 सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि भोजन व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे घर में भोजन की कमी पूरी हो सके : संपर्क नंबर@9069306134. (167464)

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI RAHUL NEWASI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: लॉकडाउन में हैं खाने की समस्या हो रही थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब राशन मिल गया है...

प्रभास शर्मा बिहार के रहने वाले है अभी वे लॉकडाउन के कारण नोएडा सेक्टर 87 फेस-2 गौतम बुद्ध नगर नयागाँव में फंसे है, वे किराये के मकान में रहते है मकान मालिक के सोलियत के हिसाब से, उनके साथ 2 बच्चे है | उनके पास खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है | खाने की बहुत समस्या हो रही थी | इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का व्यवस्था हो गया है वे साथी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@7210680642.

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA UP

« View Newer Reports

View Older Reports »