स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या को दूर करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट में होने वाली गैस का घरेलू उपचार बता रहे हैं| भुनी हुई अजवाईन 50 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम, सेनाय की पत्ती 50 ग्राम, बाल हर्रा भुना हुआ 50 ग्राम सभी को साफकर कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में 2 बार गुनगुने पानी से सेवन करें, लाभ हो सकता है| खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नमक शक्कर का प्रयोग कम करें नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अमृत धारा बनाने की घरेलू विधि-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अमृत धारा बनाने की घरेलू विधि बता रहे हैं| अजवाईन के फूल 10 ग्राम, पिपरमेंट 10 ग्राम, देशी कपूर 10 ग्राम लेकर सभी को कांच की सीसी में भरकर ठीक से ढक दें और धूप में रख दें| 24 घंटे तक रहने दें| जब ये पानी जैसा हो जाये तो उसका उपयोग कर सकते हैं| दवा को 4-6 बूंद चीनी में, बतासा में या पानी में उपयोग कर सकते हैं| इस दवा का उपयोग उल्टी, दस्त, सिर दर्द, सर्दी जुकाम, खांसी, विषैले कीड़े के कटाने और सभी प्रकार के दर्द के लिये किया जा सकता है|अधिक जानकारी के लिए दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मेरे भारत के नेताओ, आपस में प्रेम करो...देश भक्ति गीत-

ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धावी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
मेरे भारत के नेताओ, आपस में प्रेम करो-
भारत के नेताओ-
देखो ये धरती हम सब की माता है-
इसकी शान न जाने पाये, चाहे जान भले ही जाये-
ये चारो ओर से करो-
मेरे भारत के नेताओं आपस में प्रेम करो...

Posted on: Mar 23, 2019. Tags: MP SANTOSH KUMAR DHAVI SATANA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : वात रोग का घरेलू उपचार-

भिलाई (छत्तीसगढ़) से वैद्य गणेश पांडे वात रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| आयुर्वेद में वात रोग के 80 प्रकार बताये गए हैं | जैसे संधी वात, गठिया वात अदि| वात रोग को बाधिका शरीर के नाम से भी जाना जाता है| बादल आने पर या सुबह के समय जब मौसम ठण्डा होता है, तब वात का प्रकोप होता है| अर्थात शरीर के जोड़ो में, गांठ में दर्द होता है| एसी स्थिती में-
1. खड़ी मेथी, खड़ी अजवाईन, पीसी हुई हल्दी और पीसी सोंठ सुखाकर चारो को बराबर मात्रा में एक-एक चुटकी सुबह-शाम खाली पेट सेवन करना है| उसके बाद एक कप गर्म पानी पियें इससे लाभ हो सकता है|
2. कच्चा जीरा को पीस कर खाली पेट गर्म पानी के सांथ सुबह-शाम सेवन करने से शरीर में होने वाली दर्द और सूजन से आराम मिल सकता है| वैद्य गणेश पांडे@9691313813.

Posted on: Mar 23, 2019. Tags: BHILAI CG GANESH PANDE HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

दिलो में जूनून है और जुबां पे इंकलाब...कविता-

कानपुर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई शहादत दिवस के अवसर पर एक कविता सुना रहे हैं:
दिलो में जूनून है और जुबां पे इंकलाब-
सलामी के लिये उमड़ा है, बदलो का ये सैलाब-
याद करके बलिदान तुम्हारा-
जश्न में डूबा है वतन सारा-
हर जुबां पे होगा इंकलाब का नारा...

Posted on: Mar 23, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »