मेरे गाँव के स्कूल की बिल्डिंग को देखकर डर लगता है, पर आज भी स्कूल वहीं पर लगता है...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम उनके गाँव के बारे में बता रहे है कि उनका गाँव चारो ओर जंगलो से घेरा हुआ है और पंडरिया से 13 किलोमीटर दूर बाजार के रास्ते भाजी डोंगरी के मुख्य धाम में स्थित है| उनके गाँव में 92 घर है उनका गाँव के उत्तर दिशा में नागर नदी है, दक्षिण दिशा में भाजी डोंगरी का मुख्य धाम, पूर्व दिशा में छोटा सा नाला है जहां 8 महिना निरंतर पानी बहता रहा है यहाँ कई प्रकार के पेड़ पौधे पाए जाते है और समय-समय में मजेदार फल भी मिलते है और गाँव के सभी लोग उन फलो का मजा लेते है पश्चिम दिशा में ग्राम लोहखान है उस गाँव की शान है कुटकी, धान और कभी-कभी चना तिवरा,अरहर भी लगाया जाता है| उनके गाँव की खेती ज्यादातर उबड खाबड़ है और घर कच्चे है पास में शासकीय शाला भवन निर्मित है उसको आज देखने में डर लगता है फिर भी वहां स्कूल लगता है और पास में पंचायत भवन भी है और सोसायटी भी है उसको महिला स्वसहायता समूह द्वारा चलाया जाता है. मरकाम@9575248234.

Posted on: Jan 27, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के पंडो आदिवासी पारा में बिजली नहीं है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...

सुखसागर सिंह पावले, ग्राम-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है कि उनके गाँव के कलुवा पारा में बिजली की बहुत समस्या है जहां पंडो समाज के लोग रहते है वहां के बच्चो को पढने लिखने में बहुत समस्या होती है और कभी-कभी हाथियों के आ जाने से लोगो को परेशानी होती है उनके लिए वे लोग कई बार अधिकारियो और विधायक के पास आवेदन दिए है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनके कलुवा पारा में बिजली लगवाने में मदद करें: बिजली विभाग J.E.@9617961300. विधायक रामसेवक पैकरा@9926955054. पावले@9669383380

Posted on: Jan 27, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

कीसीगढ़ के देवी तोला ज़ोहारु वो...गोंडवाना देवी गीत -

ग्राम-कुर्सीपार, पंचायत-बान्दरबाड़ी, तहसील-बिछिया, ब्लाक-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंह परते एक गोंडवाना देवी गीत सुना रहे है:
कीसीगढ़ के देवी तोला ज़ोहारु वो-
कीसीगढ़ के माता तोला ज़ोहारु वो-
गढ़ चौहगान के रहा वेदनी तोला ज़ोहारु वो-
सुख दुःख में साथ देवैया...

Posted on: Jan 26, 2018. Tags: SONG TIRLOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का एक हैण्डपम्प बहुत दिनों से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

ग्राम+पोस्ट-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले बता रहे है कि लालसाय के घर पास एक हैण्डपम्प है वो बहुत दिनों से ख़राब है उसको बनवाने के लिए हैण्डपम्प मेकैनिक आये और बोले की इसको निकालकर ले जाता हूँ और बाद में बना दूंगा बोले लेकिन आज तक नहीं बना है और वो हैण्डपम्प रास्ते के किनारे है और आने जाने वाले लोगो को भी पानी पीने में दिक्कत होती है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प को बनवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@8435690000, 9406042220, 9424252366. सुखसागर पावले@9669383380.

Posted on: Jan 26, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

जारे केरे रातर तोतर मोटा भैया ला...बैगा आदिवासी गीत -

ग्राम-घाटकुपरिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बैगा आदिवासी राम सिंह और प्रेम सिंह अपनी बैगानी भाषा में एक बैगा आदिवासी गीत सुना रहे है:
जारे केरे रातर तोतर मोटा भैया ला...

Posted on: Jan 26, 2018. Tags: RAMSINGH PREMSINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »