Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 26th May 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं राजोंतिन मंडावी और कन्हैयालाल केवट. इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बताते हुये जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट या आदिवासी स्वर के के नंबर 08050068000 या 7477288111 पर मिस्ड कॉल देकर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर भी संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |

Posted on: May 26, 2020. Tags: AND BHAMRAGAD BULTOO GADCHIROLI GONDI KANHAILAL KEWAT MANDVI MH RADIO RAJONTIN

अवधपुरी मोर गाँव जनकपुर ब्याहन जाबे रे...बन्ना गीत-

दोंदर कालोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक बन्ना गीत सुना रही हैं :
अवधपुरी मोर गाँव जनकपुर ब्याहन जाबे रे-
देहूं न मोरी माया आशीष धनईया तोडय जाबे रे-
बेटा तुम हो कुमार नादान, धनुष कैसे तोड़ गिरैहैं रे-
माया हम क्षत्री के लाल धनईया तोड़ गिराईहैं रे-
अवधपुरी मोर गाँव जनकपुर ब्याहन जाबे रे-
देहूं न मोरी माया आशीष धनईया तोडय जाबे रे...

Posted on: May 26, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

जिला-जालोन उत्तरप्रदेश के विनय सिंह रहने वाले है, वे 3 लोग है बांगेल नोएडा में काम करने आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने से खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | राशन भी उनको नहीं मिल रहा है उन्होंने आधार कार्ड से भी लेने प्रयास किया लेकिन नहीं मिला राशन कार्ड से भी लेने का प्रयास किया लेकिन उससे भी नहीं मिला बाकि लोगो को राशन कार्ड से मिला है | इन्होने 6 महीने से राशन कार्ड का उपयोग नहीं किया इसलिए इनका बंद हो गया बोलकर इनको नहीं दिया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है वे सभी खुश हैं, और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं:संपर्क नम्बर@8826709582.

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT JALON SONG UP VICTIMS REGISTER

वजीराबाद गुरुग्राम से बता रहें हैं लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत दिक्कत हो रही है प्लीज मदद करें...

गुरुग्राम वजीराबाद हरियाणां से शंकर दास बता रहेँ है हम लोग छः लोग परिवार में हैं,लॉक डाउन के कारण खाने की बहुत दिक्कत है| इसलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं | संपर्क नंबर @9205641942 [168090]

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GURUGRAM HARYANA

रीवा मध्यप्रदेश से काम करने गए थे, कंपनी बंद होने से खाने पीने को बहुत दिक्कत हो रही है...

पूना नगर रोड ,वागोली से मनीष यादव बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण पूना महाराष्ट्र में फंसे हुए हैं कंपनी में काम करने को गए थे ,कंपनी बंद होने के कारण खाने पीने को बहुत दिक्कत हो रही है रीवा जिला मध्यप्रदेश में रहने वाले हैं,खाने को बहुत दिक्कत हो रही है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं | संपर्क नंबर @8668848145, (165867 )

Posted on: May 26, 2020. Tags: MAHARASTRA SONG VICTIMS REGISTER YADAV CORONA PROBLEM MANISH

« View Newer Reports

View Older Reports »