बैसाखी के बाद आज अम्बेडकर जयंती...
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र बता रहे हैं कल 13 अप्रैल को हमने वैसाखी का त्यौहार मनाया था जो गेहूं के फसल के कटने की खुशी में सिक्ख धर्म के लोग मनाते हैं और आज 14 अप्रैल है आज के दिन भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई जाती है, अम्बेडकर संविधान निर्माता रहे, उन्होंने सभी को समानता का अधिकार दिलाया, जिससे आज सभी एक साथ रह सकते हैं, पढ़ लिख सकते हैं, इस आज के दिन उन्हें याद किया जाना चाहिये|
Posted on: Apr 14, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
समस्या हल कराने में सफलता मिली, अब गली चौराहों में गंदगी नहीं है...
सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से मोहन राघवन बता रहे हैं कि उन्होंने मोबाईल सत्यग्रह ऐप से एक प्रोब्लम हल कराने के लिये लिया था, जो मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले जेतहरी तहसील से थी, वहां पर गली चौराहों में गंदगी थी, कूड़ा पड़ा था, जिसे साफ कराने के लिये बबलू राठौर प्रयास कर रहे थे लेकिन काम नहीं होने पर उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, इस समस्या को लेकर मोहन राघवन ने शिकायत कर्ता बबलू से बात की सारी जानकारी ली उसके बाद अधिकारी से संपर्क किया और पूरा मामला बताया उसके बाद अधिकारी काम कराने का अस्वासन दिये और दूसरे दिन कर्मचारी आकार वहां पर सफाई कर दिये, इस बात की पुष्टि बबलू राठौर द्वारा कर दी गयी है, समस्या हल हो गयी है, इस तरह से मोबाईल सत्याग्रह के माध्यम से और मोहन राघवन के प्रयासों से उन्हें मदद मिली|
Posted on: Apr 14, 2020. Tags: MH MOHAN RAGHVAN MUMBAI SONG STORY VICTIMS REGISTER
Today’s News in Gondi
*Similar YSR Janata Bazaars are responsible for tha management of self Help gruops.
*Javanese style thighs
*E TV India in Padma Bushan Doctor Nirmal kumar.
*Tele medicines for corona.
*Give a missed call to Toll free number 14410.
*In state 439 -12 corona case newly at Guntur.
*Lockdown-Breakdown reductions for crime an road.
*Peduced hoods,ankles,accidents.
*As many as cases increasing per day treatment damage upto 100 Testing kits thats it said by C.M-K.C.R
*61 cases in the state-up to 592 victims.
*Coutless deaths In America for corona effect hospitals are full and rush.
Posted on: Apr 14, 2020. Tags: ANDHRA GONDI NEWS TELANGANA
सहकार रेडियो : किस्से क्रांतिकारियों के
श्रोताओं आज प्रस्तुत है महाविद्रोही कहे जाने वाले क्रांतिकारी चिंतक व संघर्षशील कर्मयोद्धा राहुल सांकृत्यायन की दास्तान| आज उनका स्मृति दिवस है| यह कार्यक्रम सहकार रेडियो के सौजन्य से है जिसका नाम है “किस्से क्रांतिकारियों के”| आवाज़ है पवन सत्यार्थी की|
सहकार रेडियो से व्हाट्सएप पर जुड़कर कार्यक्रम पाने के लिए 9617226783 पर व्हाट्सएप एकाउंट से अपना नाम और जिला लिखकर भेजें।
सहकार रेडियो के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए नीचे लिंक दी गई हैं।
➖➖➖➖➖➖➖➖
▪कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक : https://youtu.be/qy1n6LKEY2A
▪फ़ेसबुक पेज की लिंक : (www.facebook.com/sahkarradio)।
Posted on: Apr 14, 2020. Tags: PAWAN SATYARTHI SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
भारतीय संविधान के शिल्पकार डाॅ० भीमराव अम्बेडकर...
डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ, डाॅ० भीमराव अंबेडकर विश्व स्तर के भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाजशास्त्री, मानवविज्ञानी, संविधानविद्द, लेखक, दार्शनिक, इतिहासकार, धर्मशास्त्री, वकिल, विचारक, शिक्षाविद् प्रोफेसर, पत्रकार, बोधिसत्व, क्रांतिकारी, समाजसुधारक भाषाविद्द, स्वतंत्रता सेनानी, बौद्ध धर्म के पुनरुत्थानवादी आंदोलनकारी एवं दलित शोषित नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे और भारतीय संवीधान के शिल्पकार डाॅ० अम्बेडकर बाबा साहेब के नाम से लोकप्रिय है जिसका मराठी में
अर्थ पिता होता हैं. भारत देश से सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, कानून आदि क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान रहें हैं इसलिये डाॅ० बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता हैं| बाबा साहेब भारतीय सर्वेक्षण में 100 भारतीय में पहले सबसे महानतम् भारतीय दी ग्रेटेस्ट
इंडियन घोषित हुए|
