Impact : सन्देश रिकॉर्ड के पश्चात् किसान सम्मान निधि योजना के पैसे मिल गया है...

ग्राम-फुलमजरा, पोस्ट-कोनी, थाना-अतरैला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, किसान सम्मान निधि योजना के तहद जिन किसानो के पास एक एकड़ से कम भूमि है उनको पैसा मिलना है, इस संबंध में उन्होंने आवेदन पत्र अधिकारी के पास जमा किया था | जिसमे उनका नाम गलत हो गया था जिसके सुधार के लिये वे कई बार अधिकारी के पास आवेदन कर चुके थे, लेकिन अधिकारी उसमे कारवाही नहीं किये | इसलिये वे दो महीनें पहले सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये थे जिसके पश्चात् सीजीनेट सुननें वालें साथियों की सहयोग से किसान सम्मान निधि योजना का पैसे दिलाने में मदद किये | इसलिए सभी पद अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें हैं : संपर्क@9558035040

Posted on: Sep 03, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का हैण्डपम्प खराब है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें

ग्राम-हरदोहा, पंचायत-तेंदुनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हरिलाल कोरी बता रहे है कि वार्ड क्रमांक का हैण्डपम्प का सिलेंडर पाइप ख़राब है उसके कारण पानी की समस्या हो रही है 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है, हमारे गाँव में 200 घर की बस्ती है | हैण्डपम्प का सिलेंडर पाइप लगवाने के लिए कई बार PHE विभाग के पास आवेदन भी दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : PHE विभाग@9165266811, संपर्क@9584168127. (174565) RK

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: HANDPUMP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : ट्रांसफार्मर ख़राब था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद ट्रांसफार्मर ठीक कर दिया गया है...

ग्राम पंचायत-रघुनाथपुर, विकासखण्ड-प्रेमनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक त्रिपाठी बता रहे हैं कि रधुनाथपुर चौक और नमना के बीच महादेव के पास एक ट्रांसफ़ॉर्मर लगा था जिसमे आकासीय बिजली गिरने से ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब हो गया था इसलिये वे सीजीनेट में दो महिना पहले ट्रांसफ़ॉर्मर को सुधरवाने के लिए अपील किये थे जो की सीजीनेट सुननें वाले साथियों के सहयोग से समस्या से अधिकारीयों से बात करके बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर नया लगा दिए है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है : अशोक त्रिपाठी@6266686456 RK. (174544)

Posted on: Sep 02, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

Impact : शौचालय की समस्या थी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद शौचालय का काम शुरू कर दिया गया...

डोंगरी पारा, ग्राम-पालानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारूराम कवासी पिता बुद्धराम बता रहे हैं कि उनके नाम से शौचालय नहीं आये थे शौचालय नहीं होने से दिक्कत होती थी शौच के लिये बाहर जाना पड़ता था उन्होंने इसके लिये सचिव के पास आवेदन किया था 3 बार आवेदन कर चुके थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील किये, जो की सीजीनेट सुननें वाले साथियों की सहयोग से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात करके शौचालय का काम शुरू कराने में मदद किये इस लिए सीजीनेट सुननें वालें एंव सभी पद अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे है : संपर्क@9391149170.

Posted on: Sep 01, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

Impact : नगर पालिका वालो ने मजदूर आईडी मे गलत कोड डाल दिया, जो सन्देश रिकॉर्ड के बाद ठीक कर दिए गया...

अशोक विश्वकर्मा रोबोट चौराहा, रामकृष्ण बाग़ कालोनी, इंदौर में रहते है वे बता रहे है कि उनकी मजदूर आईडी मे नगर पालिका वालो ने गलत कोड डाल दिया था उसके लिए वे 15 दिनों से चक्कर काटे थे रोज आजकल-आजकल बोलकर उनको गुमराह कर रहे थे उनकी मजदूर आईडी नगर पालिका में पड़ी थी उसे बनाकर कम्पलीट नहीं कर रहे थे| राशन भी नहीं था खाने की समस्या हो रही थी इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कियें जिसके पश्चात् सीजीनेट के साथियों की सहयोग से 3-4 दिन के अन्दर में ही उनकी मजदूर आईडी नगर पालिका वालो ने गलत कोड डाल दिया था उसे ठीक कराने में मदद कियें इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है : अशोक विश्वकर्मा@7648044020 RK

Posted on: Aug 30, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »