झंडा-झंडा का हाले झंडा के दिन कैसे आये...स्वागत गीत
ग्राम-पशुपति, पोस्ट-लुरगीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शांति कुमार एक स्वागत गीत गा रही है:
झंडा-झंडा का हाले झंडा के दिन कैसे आये-
जून-जुले बीत अरे दीदी अगस्त महीना गा-
केकर मुड़े हर तिरंग केकर मुड़े गेंदा फूल-
दादा के हर तिरंग मौसी के मुड़े गेंदा फूल-
बड़े-बड़े सिपाही बन्दूक से लडे ला-
गाँधी बाबा क़ानून से लडे ला-
झंडा-झंडा का हाले झंडा के दिन कैसे आये...
Posted on: Aug 06, 2017. Tags: SHANTI KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
जंगल में सिपाही घूमे केतने पटवारी रे...नागपुरी गीत
ग्राम-पथरी, पोस्ट-लुर्गीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी कान्ति छोटा नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रही हैं :
जंगल में सिपाही घूमे केतने पटवारी रे-
कुरसी में मास्टर विद्या पढावे नी दिदिया पढ़ा-
श्रीमती इंदिरा गाँधी देश के प्रधान मंत्री-
पापी रे पंजाबी दुश्मन गोली से उड़ा ला रे-
नवा-नवा सड़क में एक गो बंगालिन बैठी-
मांगे सिनुर पीछे लसरत जायेओ-
जंगल में सिपाही घूमे केतने पटवारी रे...
Posted on: Jun 15, 2017. Tags: KANTI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर का पैसा सचिव ने निकाल लिया है, वापस नहीं कर रहा है...
ग्राम-रैलिमाल, पंचायत-दुधिमर्झौली, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) में संतोष अहिरवार के साथ एक बुज़ुर्ग भंवर सिंह पिता रामबली है जो बता रहे है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान बनाया जा रहा है जिसमे 40000 रुपये उनको मिले थे लेकिन सचिव ने उस पैसे को अपने खाते में डाल लिया हैं और उनको पैसे नहीं दे रहा है इसके लिए कई बार कह चुके लेकिन कोई भी सुनाई नहीं हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं : जिलाधिकारी@9752450054, सरपंच@9009953803, विधायक@9424383999. प्रार्थी@9575933981. संतोष अहिरवार@7224903816.
Posted on: Jun 04, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में लगभग 60 लोगो का वृद्धावस्था पेंशन 3 महीने से नहीं दिया गया, कृपया मदद करें...
ग्राम-कर्राटोला, पंचायत-ताराडांड, विकासखण्ड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रविकान्त शाह पन्द्रे ग्रामीणों से चर्चा के बाद गाँव के बुज़ुर्ग साथी छोटेलाल जी उन्हें बता रहे है कि उनको पिछले 3 महीने से पेंशन नही दिया जा रहा है | उनके जैसे ही गाँव के और लगभग 60 लोगो का वृद्धावस्था पेंशन 3 महीने से रुका हुआ है | तो इनकी मांग है कि इनका पेंशन का पैसे मिल जाये ताकि इनका गुजर बसर हो सके | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें: कलेक्टर@9425168667, जिला पंचायत C.E.O@9753725845, सरपंच@9669041490. रवि@8602008777
Posted on: May 26, 2017. Tags: RAVIKANT SHAH PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए...गीत -
जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक मानवता गीत सुना रहे हैं :
छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिए-
छोटी छोटी बातों पर विचार होना चाहिए-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिए...
