हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर कोई ध्यान नहीं देते...

वार्ड क्रमांक 26, मोहल्ला शारदापुरम, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव प्रसाद पांडे बता रहे हैं| उनके वार्ड में पानी की समस्या है| वे तीन माह से अधिकरियों के पास आवेदन कर रहे हैं| लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| सी एम हेल्पलाइन में भी शिकायत किये हैं| कोई सुनवाई नहीं हो रही है| पानी के लिये पैसा समय पर वसूला जाता है| लेकिन पानी सप्लाई नहीं किया जाता है| गर्मी के दिनों लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं| इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर, पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9479844807.

Posted on: May 08, 2019. Tags: KESHAV PRAAD PANDAY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

स्वास्थ्य स्वर : सिकलिन या सिकल-सेल बीमारी के लक्षण और घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सिकलिन या सिकल-सेल बीमारी के लक्षण बता रहे हैं| खून की कमी होना, शरीर सफेद दिखाई देना, जल्दी थक जाना, सांस फूलना, चिडचिडा होना, खान पान में रूचि न होना, हांथ पैर की उंगलियों और जोड़ो में दर्द होना, लीवर का बढ़ जाना| इस तरह की समस्या हो रही हो तो सिकलिन की बीमारी हो सकती है| परिवार के अन्य सदस्यों में होने से भी हो सकती है| यदि इसके लक्षण दिखे, तो खून की जांच करायें|
घरेलू उपचार : एलोवेरा या गवार पठा का रस 50 ग्राम, गुड़ 10 ग्राम, हल्दी 5 ग्राम, अदरक 5 ग्राम सभी को मिलाकर भोजन के बाद सेवन करें| लगातार 3 माह तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| खाने में मुनगा, आवला, खट्टा आम, इमली, पालक, आयरन युक्त पदार्थ का प्रयोग न करें| एक मुट्ठी अंकुरित चना नास्ते में सेवन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

अक्षय तृतीया के दिन महुआ, चावल, रोटी बनाकर, दीप जलाकर पूजा करते है-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी बता रहे हैं| आज अक्षय तृतीया है| आज का दिन किसान के लिये बड़ा ख़ास होता है| किसान अपने खेती के साधनो का पूजा करता है| महुआ, चावल, रोटी बनाकर, दीप जलाकर पूजा करता है| अच्छा फसल होने की कामना करते है| वट वृक्ष पर धागा बांधकर पति की रक्षा की कामना करते हैं | इस समय विवाह का अच्छा मुहूर्त रहता है|

Posted on: May 07, 2019. Tags: CG CULTURE KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

सूरज दादा सूरज दादा इतना न तड़पाओ न...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
सूरज दादा सूरज दादा इतना न तड़पाओ न-
तपकर धरती जल रही है, कुछ तो नरमी खाओ न-
सूख रही है ताल तलैया, पानी को गरमाओ न-
गर्मी से रो रहे बच्चे हमारे, उनपे तरस खाओ न-
पशु पक्षी तड़प रहे हैं, कुछ तो समझ दिखाओ न-
सूरज दादा सूरज दादा इतना न तड़पाओ न...

Posted on: May 07, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

सारे शोषित की हसके लड़ाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े...गीत-

ग्राम-नवस्ता, पोस्ट-तंगहा, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विमला वर्मा एक गीत सुना रही हैं :
सारे शोषित की हसके लड़ाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े-
थोड़ा उनकी भी कर लो बढाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े-
सारे शोषित की हसके लड़ाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े-
थोड़ा उनकी भी कर लो बढाई, लड़ाई बाबा भीम जी लड़े...

Posted on: May 07, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIMLA VARMA

« View Newer Reports

View Older Reports »