स्वरोज़गार के लिए मेरा लोन 2016 में स्वीकृत हुआ था, पर बैंक दो साल से सिर्फ घुमा ही रहा है...
टोला तेंदुआ, ग्राम-गंनई, पोस्ट-पुरैल, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से ध्यान सिंह बता रहे हैं, उद्योग विभाग से उनके नाम पर 2016 में लोन स्वीकृत हुआ है जिस संबंध में उन्होंने अपना फाईल लेकर 24 मई 2017 को नजदीकी बैंक में गए जिस पर मैनेजर व्यस्त हूँ बताकर वापस कर दिया, पुनः तीन महीने बाद 3 दिसंबर 2017 को बैंक जाने पर मैनेजर पुनः 21दिसंबर का डेट देकर वापस कर दिया और 21 दिसंबर को जाने पर 15 जनवरी का डेट देकर वापस कर दिया गया, इस तरह से वे परेशान होकर सीजीनेट के सभी सुनने वालो साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबर पर बात कर उनके नाम पर स्वीकृत लोन दिलाने में मदद करे जिससे वे अपना स्वरोजगार कर सके| बैंक मैनेजर@8966811715. ध्यान सिंह@9165239050.
Posted on: Dec 30, 2017. Tags: DHYAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
We've not got our crop compensation, officers making us go round, Pls help...
Budhram Singh is calling from Medhakhar village Panchayat Lapti Pushprajgarh block in Anuppur district in Madhya Pradesh and says 4 farmers like him has not got their crop compensation because their bank account numbers were wrongly entered. They went to Block and met Tehsildar who said to meet local Patwari ( revenue officer) but Patwari says he can not help. We are old, where else can we go, he asks. Please call Patwari@8965837643 to help these old farmers. Singh@7692045750
Posted on: Dec 30, 2017. Tags: Bhuddhram Singh SONG VICTIMS REGISTER
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा...कविता -
इंद्रपुर खोरी, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष सिंह एक कविता सुना रहे हैं :
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा –
उठो उठो नई संदेश दे रही दिशा दिशा – खिले कमल और ऊपर उठकर प्रभात मुस्कुरा रहा – उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा – भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा...
Posted on: Dec 29, 2017. Tags: SANTOSH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
माता पिता जनम देहिस धरती में ठहराईस...कविता -
नए वर्ष की शुभकामना के साथ ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
माता पिता जनम देहिस धरती में ठहराईस – ये धरती हर पालन करिस जीवन ला बचाईस – बैमान मुर्ख धरती ला बेचे समझ नही पाईस –
माता पिता सबो कर ये धरती हर इतिहास ला बताईस – सैतान बैमान ये धरती ला रकम बनाईस सोच नही पाईस...
Posted on: Dec 28, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के मिडल स्कूल में दो और प्राइमरी में एक शिक्षक है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है...
ग्राम-कटरा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रघुवीर सिंह बता रहे है कि उनके यहाँ गवरखोज मोहल्ला में पूर्व माध्यमिक शाला है उसमे दो ही शिक्षक है उस कारण पढाई नहीं हो पाती है और प्राथमिक शाला में 2 शिक्षक है लेकिन उसमे से भी एक शिक्षक को दूसरे संस्था में अटेच कर दिए है उसके लिए वे लोग 2012 से आवेदन कर रहे है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है आवेदन देते-देते परेशान हो गए है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर शिक्षको की व्यवस्था करवाए : जिला शिक्षा अधिकारी@9826749880, S.D.M.@9953924884, कलेक्टर ऑफिस@07752223644, सरपंच@7697507040.संपर्क@8959903256.
