हमारा कोई भाई नहीं होने के कारण हमारे परिवार वाले घर से भगा रहे हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल 02 गुडियापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) कुमली से बता रहे हैं उनके भैया लोग बोल रहे है कुमली को जमीन नहीं देंगे| अगल-अलग घर में रहते हैं| और वे लोग चार बहनें हैं भाई नहीं होने के कारण उन्हें घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं| उनका कहना हैं माँ पापा के खत्म होने के बाद उनका रहना मुश्किल होगा| दो बहनें अपने चाचा जी के घर रहने की तय किये हैं | और उन्हें की मदद भी नहीं कर रहे हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के उनकी मदद करें| अधिक जानकारी के लिए सरपंच@9479208029, CEO@9406016762,संपर्क नंबर@9329768958.

Posted on: Jun 29, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG ECONOMIC PROBLEM

तू इतनी दूर क्यों है माँ, बता नाराज क्यों है माँ...कबीर भजन-

भीम प्रसाद जी उत्तरप्रदेश से सीजी नेट के श्रोताओं को गीत सुना रहे हैं:
तू इतनी दूर क्यों है माँ, बता नाराज क्यों है माँ,
मैं तेरा हूँ बुला ले तू, गले फिर से लगा ले तू,
ओ माँ प्यारी माँ, ओ माँ प्यारी माँ।
तेरे आँचल की छाया को, मेरी नींदे तरसती हैं,
तेरी यादो के आँगन में, मेरी आँखे बरसती हैं,
परेशान हो रहा हूँ मैं, अकेला रो रहा हूँ मैं,
मैं तेरा हूँ बुला ले तू, गले फिर से लगा ले तू...

Posted on: Jun 29, 2022. Tags: BHAJAN BHIMPRSAD KABIR UP

आने वाले साल को सलाम जाने वाले साल को सलाम...गीत-

जिला -बिलासपुर(छत्तीसगढ़)से हरवंश कुमार धीवर एक गीत सुना रहे है:
आने वाले साल को सलाम जाने वाले साल को सलाम-
हो नये साल का हो नये साल का पहला जान-
आप के नाम हैप्पी न्यू इयर ,हैप्पी न्यू इयर-
आने वाले साल को सलाम जाने वाले साल को सलाम-
हो नये साल का हो नये साल का पहला जान..

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BILASPUR CG SONG

अनीता मोनिका ज्योति तोर से हाय तोर से लागलो प्रीति...नागपुरी गीत-

ग्राम-सकलपुर, पोस्ट-सोनगरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल मानिकपुरी एक गीत सुना रहें है:
अनीता मोनिका ज्योति-
तोर से हाय तोर से लागलो प्रीति-
वो कही लागे जिया ना-
मोर जाबो सोनी तोर बिना रे-
लाला लाला ला ला-
अनीता मोनिका ज्योति-
तोरसे आय तोरसे लागलो प्रीति...

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: CG SONG SURJAPUR

खुशबू धान की खेती जैविक तरीके से की है-

ग्राम-पंचायत-मावालिपदर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) बलराम श्रीवास्तव जी बताते हैं कि, इन्होने एक विशेष प्रकार की खुशबू वाली धान की खेती की जाती है| जैविक तरीके से करते हैं, जो कि गाय-भैल की मलमूत्र ,खचरों से बनाकर खेत में डाली जाती है, यह खुशबू वाली धान की अच्छी कीमत भीमिलता है| और खाने में भी स्वादिष्ट रहता है| इसे अगले साल बिज के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं| इस धान का नाम जिरफुल के नाम से जाने जाते हैं|

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: AGRICULTURE CG DARBHA INFORMATION

« View Newer Reports

View Older Reports »