स्वास्थ्य स्वर : जामुन के औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल जामुन के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, दांतों से खून आने और मसूढो में सूजन आने पर जामुन के पत्तो की राख दांत और मसूढो पर मलने पर लाभ हो सकता है, दूसरा मधुमेह या डायबटीज की बीमारी में जामुन की 100 ग्राम जड़ को साफ कर पीसकर 250 ग्राम पानी में काली मिर्च पाउडर के साथ मिलाकर पीने से मधुमेह में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 17, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
बस्तर के तामडा घुमर जलप्रपात पर चर्चा...
ग्राम-माडुम, ब्लाक-लोहंदीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) के निवासी गोटी तामडा घुमर के बता रहे हैं, तामडा घुमड़ एक जलप्रपात है, वहां लोग दूर दूर से आते हैं, दर्शन करते हैं, वहां नदी है जो इंद्रावती नहीं में जाकर मिलती है, यह झरना इंद्रवती नदी से सीधे 100 फीट से गिरकर बहती है। सभी विशाल और अद्भुत झरने के साथ, तमड़ा घुमर घाटियों के बीच उपस्थित है। बरसात के मौसम के दौरान, हरियाली और गर्मी के बादल सुंदरता को बढ़ाते हैं| (AR)
Posted on: Jul 17, 2020. Tags:
हस बाली बोलो डोंगा ने कै बोसा...हल्बी गीत-
ग्राम-महिमा, पंचायत-ककनार, ब्लाक-लोहंदीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फसूराम कश्यप एक गीत सुना रहे हैं:
हस बाली बोलो डोंगा ने कै बोसा-
चोलाय देबो रोसोरो साके मनी पू-
हस बाली बोलो डोंगा ने कै बोसा-
चोलाय देबो रोसोरो साके मनी पू... (AR)
Posted on: Jul 17, 2020. Tags:
भूमि पर बदमास लोगो द्वारा कब्ज़ा किया जा रहा हैं, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-अटरिया, खुरखुसियान टोला, तहसील-बजाक, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संदीप सिंह परस्ते बता रहे हैं कि उनकी भूमि पर गाँव के कुछ बदमास लोग जबरन कब्ज़ा कर रहे हैं, उन्होंने इसके लिये जनसुनवाई में शिकायत किया था, जिसका शिकायत संख्या है 26975, लेकिन उसमे कोई कारवाही नहीं हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6263304706. कलेक्टर@6266562658. (171522)
Posted on: Jul 17, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANDIP SINGH PARASTE
बांस के सामान बनते हैं और उसको बेचकर जीवन यापन करते हैं...
कोसुमगुडा पारा, ग्राम पंचायत-ककनार, ब्लाक-लोहंदीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रतन बता रहे हैं वे बांस के सामान बनाते हैं और उसे बाजार में लेकर बेचते हैं, टोकनी, सामान रखने की चीजे बनाते हैं, ये उनकी जीविका का साधन है, इसी से उनका घर चलता है लेकिन अभी लॉकडाउन के कारण वे बाजार में सामान नहीं बेच पा रहे हैं, दिक्कत हो रही है| (AR)
