भजन : ये तो सच है की भगवान है, है मगर फिर भी अन्जान है-

ग्राम- जबलपुर, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
ये तो सच है की भगवान है-
है मगर फिर भी अन्जान है-
धरती पे रूप माँ-बाप का-
उस विधाता की पहचान है-
जन्मदाता हैं जो नाम जिनसे मिला-
थामकर जिनकी उंगली है बचपन चला-
कांधे पर बैठ के जिनके देखा जहां-
आप दोनों सलामत रहें है-
आपसे पाया वरदान है-
धरती पे रूप माँ-बाप का-
उस विधाता की पहचान है...

Posted on: Sep 22, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGADH SONG VICTIMS REGISTER

वन मानव जीवन के लिए अतिआवश्यक है, सुनिए प्रकृतिक से जुड़े बातें...

छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला जगदलपुर से भोला बघेल बता रहा है. सभी जीव-जंतुओं में से सबसे सफल जीव “मानव” जिसके जीवन काल पिछले 1200 हजार वर्षो से खेती करते आ रहे है आबादी के लिए अनाज, दालें, सब्जियां, फल आदि का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है जो वनों को काटकर ही पूरी कर रहे है जिसे पर्यावरण को क्षतिग्रस्त पहुच रहा है. औद्योगिक धुएँ से वायुमंडल में फैलने वाली कार्बन डाई आक्साइड तथा अन्य जहरीली गैसों के असर को कम करने के लिए जहाँ हमें और अधिक वन लगाने की आवश्यकता है. जल, वायु और वनस्पति जैसी मानव अस्तित्व की आधारभूत आवश्यकताएं आज दूषित और विकारपूर्ण हो चुकी हैं इस विषय पर विचारविमर्श कर वन सरक्षण अभियान को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दे.

Posted on: Sep 22, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : राम जी के चले बाराती हो रंगा राची...

ग्राम-कोटया, थाना, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
राम जी के चले बाराती हो रंगा राची-
कैसा हिस्सा परे हथिया रे घोड़वा-
कैसा हिस्सा परे बरतिया हो-
दंसा हिस्सा परे हथिया व घोड़वा-
बिंसा हिस्सा परे बारातिया-
राम जी के चले बाराती हो रंगा राची...

Posted on: Sep 22, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

नदी-नाले का पानी पीने के लिए मजबूर शिकायत करने पर कोई निराकरण नही...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-बड़वार, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदीश, उजित, फुलपति बता रहे है, हैंडपंप खराब होने से पानी की बड़ी समस्या नदी-नाले के पानी पीने लिए मजबूर जंगल किनारे बसे ग्राम पंचायत बडवार वार्ड क्रं. 06 हरिजन मोहल्ला जहां के हैंडपंप ख़राब हो गया है, वर्तमान समय में नदी का पानी पी रहे लोग अनेक बीमारियों जैसे सर्दी, जुखाम, मलेरिया से जूझ रहे है| जिसका शिकायत ग्राम सभा एंव सचिव सरपंच को कई बार बताया गया पर अब तक कोई सुनवाई नही कर रहे है. इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद कर की अपील कर रहे है. शिवकुमार(सरपंच)@6264442785. विनोद कुमार(सचिव)@9754812947. PHE@8120171919/7079033444. संपर्क@6265051267.

Posted on: Sep 22, 2019. Tags: CG RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ओ मईयां तूने का ठानी मन में... भक्ति गीत-

ग्राम-सहसपुर, तहसील-चौथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से विनीत कुमार यादव एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
ओ मईयां तूने का ठानी मन में-
राम सिया भेज दई रे वन में-
जन्म भरत तेरा ही जायो-
तेरी करनी देख लजायो-
अपना अवधपुर आप गवायो-
भरत की नजरन में-
राम सिया भेज दई वन में-
अकेले तूने का ठानी मन में-
महल छोड़ वंहा नही रे मढ़िया-
सिया सुकुमारी संग दो भईया-
ओ मईयां तूने का ठानी मन में-
राम सिया भेज दई रे वन में...

Posted on: Sep 22, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »