नही मिला निराश्रित विधवा पेंशन, लगभग 13 सालों से शिकायत किये कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे.

ग्राम-केरलापाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाय आत्रम और उनके साथ ग्रामीण महिला रजोन्तीन बाई बता रही है निराश्रित विधवा पेंशन नही मिलने की समस्या बताया जा रहा है 12-13 सालों से नही मिल रहा है विधवा पेंशन जिसका शिकायत ग्राम पंचायत स्तर पर किया शिकायत परन्तु उनके द्वारा कोई निराकरण नही किया विधवा पेंशन नही मिलने कई प्रकार की समस्याए से जूझ रहे है. इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर ग्रामीण महिला का विधवा पेंशन दिला ने मदद करें. सरपंच@09406306913. सचिव@9425263888. जिला कलेक्टर@9425205669. संपर्क@9691036648.

Posted on: Nov 30, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAY ATRAM VICTIMS REGISTER

वन अधिकार दावे आपत्ति अब एम.पी. ऑन लाइन से अप्लाय, एम.पी. वन मित्र 'एप्प' के माध्यम से...

डबरा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) जगदीश यादव जो की सामाजिक कार्यकर्ता है, एक विशेष जानकारी दे रहे है, वन अधिकार कानून को लेकर| वन अधिकार कानून के तहत जिन लोगो के दावे आप्ती निरस्त हो गयें थे उन आप्तियो को एम.पी. वन मित्र एप के माध्यम से फिर से भरे जायेंगे आवेदन कर सकेंगे| इस एप के माध्यम से एमपी ऑन लाइन से भी भर सकते है| जरूरी कागज़ात-जाती प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी यह अनिवार्य है| जो पारम्परिक तरीके से वन में निवास करते है वह आवेदन कर सकते है| सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुच सके.

Posted on: Nov 30, 2019. Tags: JAGDISH YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सावला या कालेपन से छुटकारा पाने के लिए देशी घरेलू नुस्खा...

जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से वैद्दय रागवेंद्र सिंह राय कब्ज नाशक देशी घरेलू उपचार के नुस्खा बता रहे है विधि इस प्रकार है : प्रकृतिक मौसमी से के कारण लोगों का चेहरा सावला या काले-काले सा पड़ जाता है, जिसका वैद्दय रागवेंद्र सिंह देशी घरेलू उपचार के नुस्खा बता रहे है : विधि गाय के कच्चे दूध, चना दाल, इन दोनों को सुबह से शाम तक भीगने दे जिसके पश्चात उसमे एक चुटकी हल्दी पाउडर और आधा नींबू का रस मिला कर लेप तैयार करे. 25-30 से मिनट चेहरा पर या सावलापन भाग में लेप लगाये, इस प्रकार से करने से चेहरे में निखार आता है. कालेपन से छुटकारा मिल जायेगा. अधिक जानकारी के लिए. संपर्क@09424759941.

Posted on: Nov 30, 2019. Tags: RAGVENDRA SINGH SONG TIKAMGARH MP VICTIMS REGISTER

देशभक्ति गीत : जागो मेरे भारत वासी समय नही है सोने का...

ग्राम पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हरिमाण मार्को और उनके साथ है स्कूली छात्र मुरलीधर भंडारी एक देशभक्ति गीत सुना रहा है:
जागो मेरे भारत वासी समय नही है सोने का-
लेकर संग स्वामी जी का देकर कुछ दिखलाने का-
जय विवेकानंद, जय विवेकानंद-
भारतवासी भाई हमारे सेवा मन से करने का-
जागो मेरे भारत वासी समय नही है सोने का...

Posted on: Nov 30, 2019. Tags: HARIMAN MARKO NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

Impact story : ग्रामीणों को मिला बजली की रौशनी, सन्देश रिकॉर्डिंग के पश्चात, किये सभी को धन्यवाद...

ग्राम-रेवटी, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे है, की गाँव के तेंदूपारा में राजीव गाँधी विद्युतीकरण योजना के तहत गाँव-गाँव कार्य किया जा रहा था, परन्तु राजकुमारी बाई के यहाँ बिजली समस्या थी| वर्ष 2018 में बिजली के खम्बे खड़े कर दियें थे, लेकिन विद्युत तार नहीं लगे थे, वर्तमान विधायक व गृहमंत्री का विधान सभा होने के बावजूद समस्या थी, मंत्री महोदय को भी इस ओर अवगत कराया था, परन्तु समाधान नहीं हो रहा था, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद साथियों द्वारा मदद करने पर बिजली के तार लग गए है, घरों में बिजली आ गई है सीजीनेट एवं मदद करने वाले सभी साथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त कर रहे है.

Posted on: Nov 30, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »