नाप के पैमाने की कहानी

ग्राम- सिंहपुर तरहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से ओमकार मरकाम नाप के पैमाने की कहानी सुना रहा है|
आज से सौ साल पहले लोग अपने बीते, पंजे, से ही लंबाइयाँ नापते थे| सभी लोगो के बीते और पंजे की लम्बाई अलग अलग थे, इससे लोगो को काफी परेशानी होती थी| लोग फिर एक ही पैमाना बना लिया, उसे छोटे छोटे हिस्सों में बाँट लिया| फिर उसी से गज, इंच प्रचलन में आया, पर हर एक देश का अपना अपना पैमाना था| वहां के लोग अपने अपने पैमाने से नापते थे| यह काफी परेशानी की बात थी| फिर फ्रांस सामने आया और पैमाने का एक यूनिवर्सल रूल लाया जो आज हम सब उसे इस्तेमाल करते है, वह है मीटर|

Posted on: May 17, 2019. Tags: CG EDUCATION KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : विटामिन की कमी से रोग एवं उनके प्राप्ति के स्रोत|

ग्राम- सिंहपुर तरहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से ओमकार मरकाम विटामिन के बारे में बता रहे है|
विटामिना A- कमी से राठोंड़ि, कमजोर द्रिष्टि, रात में कम दिखना या अंधापन| प्राप्ति के श्रोत- मछली का तेल, कुम्हरा, गाजर, आदि| विटामिन B- कमी से वेरी वेरी, द्रुलव स्पेसिआ, काम करने हेतु ऊर्जा में कमी| प्राप्ति के श्रोत- हरी पत्तेदार सब्जियां, चन्ना, टमाटर, सोयाबीन, नारियल, अंडा इत्यादि| विटामिन C- मसूड़ों से खून निकलना, घाव भड़ने में देरी| प्राप्ति के श्रोत- खट्टे फल, अमला, मिर्ची| विटामिन D- रिक्टस, हाड़ियाँ का मुलयम, टेढ़ा मेढ़ा होना| प्राप्ति के श्रोत- माखन, अंडा, मछली, सूरज का प्रकाश|...

Posted on: May 17, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

जागा रे जागा सारा संसार- कविता

ग्राम- देवरी, तहसील-परतापुर, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मूल निवासी भद्रा पानी के बारे मैं एक कविता सुना रहे है:

जागारे, जागारे, जागा सारा संसार
फूटी किरण लाल खुलता है पुरब का द्वार
जागा रे जागा रे जागा सारा संसार

अंगड़ाई लेती ये धरती उठी है
सदियों की ठुकराई मिट्टी उठी है
टूटे हो टूटे गुलामी के बंधन हजार
जागा रे जागा रे जागा सारा संसार ...

Posted on: May 16, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH MUL NIVASI POEM SONG VICTIMS REGISTER

विकलांग हुँ, यूनिक ID कार्ड बनाने में मदद करें

ग्राम- सिंहपुर तहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से हिमसिंह मरकाम अपनी समस्या बता रहे हैं| ये पेरो से विकलांग हैं| भारत सरकार के अनुसार विकलांग होने पे प्रमाण पत्र बनाना होता है| इन्हे 2 प्रकार के प्रमाण पत्र बनाना होता है एक जिला अस्तर पे दूसरा पुरे देश के अस्तर पे, जो यूनिक ID कार्ड होता है| इस यूनिक कार्ड बनवाने के लिए जिला पंचायत में सरे डॉक्यूमेंट दे दिया,फिर भी साल भर से हर 3 महीने पे जिला पंचायत ऑफिस में दौरा रहे है| यूनिक ID कार्ड नहीं होने से जो फायदा मिलता है वो नहीं मिल प् रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें| उप संचालक @ 8839159585 संपर्क नंबर @9575248224

Posted on: May 16, 2019. Tags: CG HIMSINGH MARKAM ID CARD PROBLEM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नेत्र ज्योति बढ़ाने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी नेत्र ज्योति बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| केवरा का फूल- 250 ग्राम, पानी- 250 ग्राम, ताम्बे का फूलन(बर्तन) 1 किलो वाला| बनाने की विधि- केवरा के फूल को 250 ग्राम पानी के साथ ताम्बे में एक सप्ताह के लिए रख दे| उसको एक सप्ताह बाद आसन विधि के द्वारा निकाले और आंख के पलक पे लगाए| इसे 2 बार आँखों पे लगाए|
परहेज- ठंडी चीज़ो से बचे, मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »