कोरोना वायरस से कैसे बचाव करें आईये जाने...गोंडी नाटक-
श्रोताओं आज हम आपको सीजीनेट स्वर पर गोंडी में एक नाटक सुना रहे हैं, जिसे सन्बती दुग्गा और रजोंती मंडावी प्रस्तुत कर रही हैं, जिसमे कोरोना महामारी से बचाव के बारे में बताया गया है, हम कोरोना वायरस से बचने के लिये क्या कर सकते हैं, दोस्तों से कैसा ब्योहर करें, साफ सफाई आदि पर नाटक बनाया गया है, ये कार्यक्रम आप हमारे नंबर 08050068000 पर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर भी प्राप्त कर सकते हैं| आप हमें हमारे फेसबुक पेज CGNet Swara पर फ़ॉलो कर सकते हैं|
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: AND GONDI NATAK RAJONTIN MANDAVI SANBATI DUGGA
लॉकडाउन के कारण नोयडा में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है...
नयागांव, सेक्टर 84, नोयडा उत्तर प्रदेश से ऋचा देवी पति राम सुन्दर बता रही हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं, वे 2 माह से वहां रह रही हैं, कंपनी में काम करती हैं, इलाहबाद उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, काम बंद होने के कारण पैसा नहीं मिल पा रहा है, राशन नहीं है खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर / ऋचा देवी@7607335714, दादूलाल@8878517738. (165239)
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI NOIDA SONG VICTIMS REGISTER
गीता से चलता है न चलता कुरान से...कविता-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता बौध एक गीत सुना रही हैं:
गीता से चलता है न चलता कुरान से-
चलता है देश हमारा इनके संविधान से-
सबसे प्यारा देश हमारा संविधान है भाई-
राष्ट्र ग्रंथ घोषित हो तो ये आवाज लगायी लगायी-
जीने का हक़ देता है सबको सम्मान से-
चलता है देश हमारा इनके संविधान से
हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई सबको एक बनाये...
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: MP REWA RITA BAUDH SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन मिला, खाने की समस्या हल हो गयी...
ग्राम-करसिया, पंचायत-बडौदा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है और कोरोना के कारण लॉक डाउन है घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, जिसके कारण घर में खाने की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद राशन मिल गया है, समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7487080941.
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MP NARENDRA KUMAR PDS REWA SONG VICTIMS REGISTER
सबसे सुन्दर देश हमारा...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
सबसे सुन्दर देश हमारा-
उसके गोद में ऊँची ऊँची पहाड़ पर्वत-
इसकी पाँव पखारता प्रशांत हिन्द अरब सागर-
कल कल, कल कल नदिया बहती-
गंगा जमुना सरस्वती-
झरना कल कल नाद कर रही...
