गाँव के अलग-अलग समितियों द्वारा होने वाले कार्यों की निगरानी गठित समीति द्वारा ही किया जाता है...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम अपने गाँव के अलग-अलग समितियों द्वारा होने वाले कार्यों को बता रहे हैं, कि उनके गाँव में कई समितियों का गठन किया गया है| जो समीति द्वारा गठित प्रयोजनाओं के अनुरूप काम करती है, जैसे बड़े कोष (बड़े समीति) यह ग्राम में बने सभी समितियों का निरीक्षण करती है| नवधा समीति यह आवक-जावक के कार्य करती है| सवनाही समीति ये सावन के आने के पहले बैठक करके सुनिश्चित करते हैं कि सावन के दौरान कितना आवक-जावक-बचत इसकी निगरानी करती है| सप्ताहिक समीति यह समीति यह तय करती है सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को रामायण का आयोजन करती है| सुआरी समीति (खाना बनाना) यह समीति खाना बनाने के काम करती है साथ ही खाना बनाने में उपयोग आने वाले बर्तनों को भी किराया में देते हैं |

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIDHAM PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी

ग्राम- सिंहपुर तरहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से ओमकार मरकाम चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के बारे में बता रहे है| चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की रात में पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बिच होता है| कभी कभी एक ही पल पर एक ही सीधी रेखा में होते हैं, और चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य की परछाया से होकर गुजरता है| पृथ्वी की परछाया में चण्द्रमा का कोई भी हिस्सा नहीं दिखाई नहीं देता, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं| सूर्य ग्रहण, अमावस्या के दिन चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है| कभ कभी चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बिच होता है उस समय चन्द्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ढक लेता है जिससे सूर्य पूरा दिखाई नहीं देता, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं|

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG EDUCATION KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

सौरमंडल के बारे में जानकारी

ग्राम- सिंहपुर तरहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से ओमकार मरकाम सौरमंडल के बारे में बता रहे है|
सबसे पहले ग्रह है बुध(मरकरी), दूसरा ग्रह है शुक्र(वीनस) तीसरा ग्रह है पृथ्वी(अर्थ), चौथा है मंगल(मार्स). पांचवा ग्रह है बृहश्पति(जुपिटर), छटा ग्रह है शनि(सैटर्न), सातवा ग्रह है अरुण( यूरेनस) और अठवा ग्रह है वरुण(नेप्टून). इसके अलावा प्लूटो भी है लेकिन वैगनिको के परिभाषा के अनुसार प्लूटो ग्रह में नहीं बैठता है इसलिए इसे ग्रहो के केटेगरी में नहीं रखा गया है|

Posted on: May 18, 2019. Tags: CG EDUCATION KABIRDHAM OMKAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मेरा मुनाफा बढ़ गया- कहानी

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़(छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कहानी सुना रहे हैं| कहानी कई शीर्षक है “मेरा मुनाफा भाद गया”:
मिलावटी लाल का शहर मै एक होटल था| वो सभी सामान मै मिलावट करके बेचता था| होटल चलता था मगर उतना मुनाफा नहीं होता था जितना उसे उम्मीद था|
वो सोंचता था के सभी समानो मै तो मिलावट कर लेता हुँ पर पानी मै कुछ मिलावट नहीं कर पाता हुँ, यदि पानी मै भी कुछ मिलावट हो तो और मुनाफा होगा| एक दिन उसका दोस्त आया जो शराब पीता था| वो अपने इस शराबी दोस्त को ये बात बोला| उसने कहा के पानी मै शराब मिला दो और ये कह कर वो चला गया|
मिलावटी लाल के मन मै ये बात बेठ गयी और उसने शराब मंगा कर पानी मै मिला दिया| ग्राहक आये और उन्हें पानी के साथ शराब दिया गया| शराब का आनंद लेकर ग्राहक दस रूपए का खाना बीस रूपए का खाया| होटल चलने लगा और मुनाफा भादने लगा| एक दिन वही शराबी दोस्त आया और भीड़ भाड़ देख के बोला के मेरा आईडिया कैसा लगा| मिलावटी लाल बोला काफी खूब|

Posted on: May 17, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्वेत प्रदर/ सफ़ेद पानी जाने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वेत प्रदर/ सफ़ेद पानी जाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं|1 लीटर पानी, चुना- 100 ग्राम, अजमईन-1 चमच, चुने का पानी 1 गिलास| 1 लीटर पानी में 100 ग्राम चुने को घोले और उसको छाने, उसमे रात में 1 चमच अजमईन मिला दे फिर सुबह छान कर मसल कर पी ले| एक गिलास सुबह, एक गैस शाम को पिए|
परहेज- ठंडी चीज़ो से बचे, मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा,शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 17, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »