हमारे पारे का हैण्डपम्प डेढ़ साल से खराब है शिकायत करने पर कोई सुनते नही, कृपया मदद करें...

कालपारा वार्ड क्रमांक 1, ग्राम-बरपटिया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानसिंह, राजेंद्र सिंह, सकल सिंह मरकाम और कमला बाई बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में 7 घर है और वहां एक हैण्डपम्प है पर वह डेढ़ साल से खराब पड़ा है उसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में शिकायत किये है फिर भी कोई ध्यान नही दे रहे है तो उनका कहना है कि हैण्डपम्प जल्दी बनना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात करके हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: हैण्डपम्प इंजीनियर@8120171919, कलेक्टर@7775266117. धनसाय मरावी@7354620356.

Posted on: Jan 11, 2018. Tags: MANSINGH RAJENDRA SINGH SAKAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में पानी की बहुत समस्या है, 1 किलोमीटर दूर पानी लाने जाते हैं, कोई नहीं मदद करता...

ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से जीत सिंह के साथ में खुसियार सिंह घोड़ाबाँध पारा से बता रहे हैं कि उन्हें पानी लेने के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है मोहल्ले में 5 घर हैं 20 लोग रहते हैं कई बार पंचायत में अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई है| मुख्यमंत्री के लोक सुराज अभियान के दौरान भी उन्होंने आवेदन किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर कृपया पानी की समस्या हल कराने में मदद करें : SDO@9826603461, PHE@8878359171, CEO@7772018087, सचिव@8959858403. जीत सिंह@9713577241

Posted on: Jan 07, 2018. Tags: JEET SINGH SONG VICTIMS REGISTER

नशा नाश के जड़ है रे भाई...नशा विरोधी गीत -

ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत के साथ में ग्राम सिंहपुर के साथी हेमसिंह मरकाम एक नशा विरोधी गीत सुना रहे है:
नशा नाश के जड़ है रे भाई-
नशा नाश के जड़ हो दीदी-
नशा नाश के जड़येगा-
सुन ले रे भैया सुन ले मितान-
सुन ले मोरे दीदी वो-
नशा नाश के जड़ है रे भाई...

Posted on: Jan 07, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मशीन अब आ गए है गवाई में, गांव कर बहन भैया पड़ गए है नोट के कमाई में...कविता-

ग्राम-देवरी, पोस्ट-थाना, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
मशीन अब आ गए है गवाई में-
गाँव कर बहन भैया पड़ गए है-
नोट के कमाई में-
ये नोट कमाई में भैया-
करत है पुलाई-
एक दिना ये नोट हर-
आला मली जीवा ला लेके जाई-
पड़ गए है नोट के कमाई में...

Posted on: Dec 31, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

नइ आवे पानी-बरखा, नई लागे नागर जुआ...सरगुजिहा लोकगीत

मंगल सिंह, ग्राम-पम्पानगर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से एक गीत सुना रहे हैं :
नइ आवे पानी-बरखा, नई लागे नागर जुआ-
चला चला भागी संग रे कोइला खदान-
नई आवे पानी-बरखा, नई होवे धान-
चला चली भागी संगी रे कोइला खदान-
जिव्हा छटकथ प्राण-
चला चला भागी संगी रे कोइला खदान...

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: Mangal Singh SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »