करलो अपने गुरु से प्यार...भजन
शतन सिंह ग्राम-इंद्रपुर, थाना रामानुजगंज जिला-बलरामपुर(छत्तीसगढ़ से) एक शिव भजन सुना रहे हैं :
करलो अपने गुरु से प्यार-
अमृत बरसेगा, करलो – दया धर्म हिर्दय में रखना-
दीन दुखियों की सेवा करना-
करना पर उपकार अमृत बरसेगा-
करलो अपन...
सच कहो मीठा बोलो-
ज्ञान पट ह्रदय पर खोलो-
करलो सबसे प्यार-
करलो अपने...
सच्चा प्यार गुरु से करना-
दुनिया के भय से कभी न डरना-
करो न तुम तकरार,अमृत बरसेगा-
करलो अपने...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: SONG Satan Singh VICTIMS REGISTER
रे मामा रे मामा रे रे मामा रे मामा रे...गीत
ग्राम-बेलवारा, पोस्ट-कटोतिया, तहसील-महेंद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुकुल सिंह के साथ एक साथी एक गीत सुना रही है:
रे मामा रे मामा रे रे मामा रे मामा रे-
हम तो गए बाजार में लेने तो आलू-
आलू वालू कुछ न मिला पीछे पड़ा भालू-
हम तो गए बाजार में लेने तो रोटी-
रोटी पोटी कुछ न मिला पीछे पड़े मोती-
रे मामा रे मामा रे रे मामा रे मामा रे...
Posted on: Feb 07, 2018. Tags: SONG SUKUL SINGH VICTIMS REGISTER
चलो जलाये दीप वहां जहां अभी भी अँधेरा है...गीत -
ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम सीजीनेट यात्रा के संबंध में एक गीत सुना रहे है:
चलो जलाये दीप वहां-
जहां अभी भी अँधेरा है-
शिक्षा पाकर भिक्षा मांगे-
युवा जन खाए ठोकर आज-
आजादी का स्वप्न दिखाकर-
पाखंडी करते है राज-
भ्रष्ट व्यवस्था ने फिर अपना-
डाला अब यहां डेरा है-
चलो जलाये दीप वहां...
Posted on: Feb 05, 2018. Tags: HEM SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के सडक की जर्जर हालत से लोगों को आने जाने में समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि उनके गाँव मे शासकीय प्राथमिक शाला के आगे से एक सड़क है जो सोसायटी, आंगनवाड़ी, मिडिल स्कूल से होकर मुनगाडी तक है जिसकी स्थिति बहुत जर्जर है जिसमे चलने से दिक्कत होती है इस समस्या से पूरा गाँव प्रभावित है, जमुना मरावी 4 साल से इस गाँव की सरपंच है और इस समस्या से अवगत है लेकिन उन्होंने कभी इस समस्या की ओर ध्यान नही दिया इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबर में बात कर निवेदन करें जिससे सड़क का सुधार हो सके :सरपंच@9617207903. हेमसिंह मरकाम@9575248234.
Posted on: Feb 05, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : We got a new hand pump in our village a month after report on CGnet...
मोहला गवरखोज, वार्ड 20, ग्राम-डकनी पानी, पंचायत-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, थाना-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि एक महीना पहले सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये थे नया हैण्डपम्प खुदवाने के लिए तो 1 फ़रवरी को नया हैण्डपम्प खुद गया है सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के पहले वे लोग जनपद, तहसील में भी शिकायत किये तो कोई सुनवाई नहीं हो रहा था इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.
