नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ...गीत-
ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैसागाँव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से प्रेरणा, विनय, मयंक और मोनिका एक गीत सुना रहे हैं :
नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ-
बोलो मेरे संग, जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद-
रस्ते पे चलूंगा न डर-डर के-
चाहे मुझे जीना पड़े मर-मर के-
मंज़िल से पहले ना लूंगा कहीं दम-
आगे ही आगे बढ़ाउंगा कदम-
दाहिने बाएं दाहिने बाएं, थम...
Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KANKER RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अनार के औषधीय गुण और लाभ-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय अनार के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं| जब शरीर में खून की कमी आती है| तो अनार का उपयोग करते हैं| पके अनार के दानो का रस के सेवन करते हैं| दूसरा जब भूख कम लगती हो, खाने का मन नहीं करता हो| एसी स्थिती में अधपका अनार के दानो का जूस पिलाने से भूख लगने लगेगी| तीसरा खासी आने अपर अनार के फल का छिलका मुह में राकहने से लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@942475994.
Posted on: Apr 11, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी साइटिका का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पारिजात की छाल 100 ग्राम, मेथी भुनी हुई 100 ग्राम, केवकंद 100 ग्राम, अजवईन 100 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम सभी को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार भोजन के बाद दूध के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें | मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
तीन कोस मा पानी बदले, पांच कोस मा बानी...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
तीन कोस मा पानी बदले, पांच कोस मा बानी-
जोन ला उंच कुर्सी मा बिठावथन-
ओइच हा करथे मनमानी-
किसान के गाना मा दुपट्टा नहीं-
पचास बच्हर के मागथे पट्टा-
जाउन पट्टा मिले हवे, ओइच हर हो गये हवे दुपट्टा...
Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
चांदी की नदिया सोने का पर्वत, नीलम का मेरा बिहार है...लोक गीत-
भागलपुर (बिहार) से किलकारी बाल केंद्र के वार्षिकोत्सव पर आसुतोष झा, अमन राज, सूरज कुमार, हर्ष कुमार और अमन कुमार एक लोक गीत सुना रहे हैं :
चांदी की नदिया सोने का पर्वत-
नीलम का मेरा बिहार है-
उत्तर पहाड़ है, दक्षिण पठार है-
समतल में गंगा और यमुना की धार है-
जगह-जगह जंगल है, गांव में मंगल है-
उपवन में मस्ती बहार है, नीलम का मेरा बिहार है...
