स्वास्थ्य स्वर : बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय...
ग्राम-कुई, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुनीता गौतम “बाल झड़ने” का रोक लगाने का उपचार बता रही है.बालों का झड़ना लोगों के बीच सबसे बड़ी समस्या है.समय से पहले सफ़ेद होना बालों का झड़ना इसके लिए तमाम तरह के हेयर प्रोडक्ट्स से घरेलू नुस्खों तक, सभी कुछ आजमाया जाता है. लेकिन बाल झड़ने से परेशान लोगों के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है. वैज्ञानिक एंव वैद्दों ने कई तरह के दवा की पहचान की है, जिससे बालों के गिरने को रोकने में मदद मिल सकती है.
सामग्री :- नारियल का तेल, एलोविरा, मैथी के दाना, गुलहड़ का फूल.
बनाने का विधि :- सबसे पहले नारियल तेल को गर्म कीजिएगा उसके पश्चात इन तीनों चीज डाल देना इन सभी थोड़ी जलने दे उसके बाद उतारकर किसी अच्छे वाला डिब्बे या फिर कांच की शीशी में रखे.
उपयोग :- सप्ताह में दो बार रात के समय बालों में अच्छे से मशाज करे सुबह धो ले. इस प्रयोग को लगातार करना जिसे कुछ ही हप्तों में जल्द ही परिणाम मिलेगा.
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: PURNIMA SAHU KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
भक्तिगीत : मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ मैं-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ मैं-
हे पावन परमेश्वर मेरे मन ही मन सरमाऊँ मैं-
तूने हमको जग में भेजा देके निर्मल काया-
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ मैं...
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV REWA MP SONG
गोंडी गीत : दायु वया नूनिली दा नूनी दायु वै-
ग्राम-मामिला गुडम, पंचायत-चापराला पल्ली, तहसील-मुलाकला पल्ली, जिला-भद्रादी कोयहगूडेम (तेलंगाना) से आदिवासी गोंडी भाषा में गीत सूना रहे हैं:
दायु वया नूनिली दा नूनी दायु वै-
ओ. यायो वया वया वै-
ओ. यायो वया वया नूनी-
पेर्माड़ी वै भेले भाता-
भात्काड नूनी वया नूनी-
ओ. यायो वया वै नूनी रिमाड़ी...
Posted on: Oct 02, 2019. Tags: HASMATH ULLHA TENLAGANA SONG
स्वास्थ्य स्वर : बेवची (चर्म रोग) दूर करने के आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय-
प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गाँधी बेवची (चर्म रोग) को ठीक करने का घरेलु विधि एंव प्रयोग बता रहे हैं. बेवची (चर्म रोग) कई प्रकार के होते हैं। जैसे कि-दाद, खाज, खुजली, छाछन, छाले, खसरा, फोड़े, फुंसी आदि। बहुत से मामलों में हम आयुवेदिक व घरेलू उपचार से रोग को ठीक कर सकते हैं, पर कई मामलो में एक अच्छे से सलाह लेना उचित होता है। आज इस सन्देश में हम चर्म रोग ठीक करने के उपचार जानेंगे :- खाने का चुना एक चमच, कपड़ा धुलने का सोडा एक चमच इन दोनों को गाड़हा (घोल) बना ले रुई के मदद के सहारे रोग वाले जगह पर लगाये जिसे राहत मिलता लाभ मिलता है| प्रति दिन एक सप्ताह तक उपयोग करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@ 9111061399.
Posted on: Oct 02, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद राशनकार्ड की समस्या हल हो गईं...
ग्राम पंचायत-माठ्पुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बता रहे है राशन कार्ड की समस्या जो इस समय मिल गयी है. राशन कार्ड जो सरकार की ओर से जारी किया जाता है। यह कार्डधारक को भोजन या अन्य सामान प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है| ग्राम पंचायत-माठ्पुर निवासी जामुनी बाई के नाम से सीजीनेट स्वर में 14 मार्च 2018 को राशनकार्ड नही बनाने की समस्या सन्देश जारी किये गये थे|
सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की मदद से राशनकार्ड बनवाने में सहयोग प्रदान किये जिसे सभी अधिकारीयों एंव सीजीनेट स्वर सुनना वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है.
