अमर हमारी धरती माता अमर हमारी गान है...कविता-
ग्राम-छिंदबेड़ा, पंचायत-भाठपाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरोज नेताम और प्रतिमा एक कविता सुना रहे हैं :
अमर हमारी धरती माता अमर हमारी गान हैं-
हम ना रुकेंगे हम ना झुकेंगे हम भारत की शान हैं-
देश में प्राणों से प्यारा सबकी सेवा धर्म हमारा-
भारत का उत्थान करेंगे कभी किसी से नहीं डरें-
भारत के उत्थान हैं हम भारत के शान हैं-
अमर हमारी धरती माता अमर हमारी गान है...
Posted on: Jan 10, 2020. Tags: CG HARINAM MARKO NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
भोले तेरे चरणों की राधे तेरे चरणों की...भक्ति गीत-
अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सूर्यप्रताप सिंह एक गीत सुना रहे हैं :
भोले तेरे चरणों की राधे तेरे चरणों की-
एक बूंद जो मिल जाये-
राधे तेरे चरणों की, श्यामा तेरे चरणों की-
मेरा मन बड़ा चंचल है समझाये नहीं समझे-
जितना इसे समझाऊँ, उतना ही मचलजाये-
भोले तेरे चरणों की, श्यामा तेरे चरणों की-
तुमसे ही तेरी रहमत, दिन रात बरसती है
एक बूंद जो मिल जाये कलि जीवन का खिल जाये...
Posted on: Jan 10, 2020. Tags: ANUPPUR MP SONG SURYPRATAP SINGH VICTIMS REGISTER
सड़क सुरक्षा जीवन के लिए होती है...कविता-
ग्राम पंचायत-छैरीबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से आशा उसेण्डी, रसरी पोटाई एक कविता सुना रहें है:
सड़क सुरक्षा जीवन के लिए होती है-
सड़कों पर अक्शर दुर्घटना होती है-
जीवन को हमसे जो छीनें पल भर में-
वो दुर्घटना बड़ी भायंकर होती है-
सड़क सुरक्षा नियम तुम्हेँ हम आज बतातें है-
सड़क पर कैसे चलतें ये समझाते है...
Posted on: Jan 09, 2020. Tags: HARSAL USENDI RSARI POTAI SONG VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में सरकार द्वारा बच्चा पैदा होने पर 10 हजार का लाभ नहीं मिला...
ग्राम-नुनारी, पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा बता रही है उनका आगंवादी केंद्र नुनारी है उसमे नाम दर्ज नहीं है 29 नवम्बर को जब बच्चा पैदा हुआ तो उसका मृत्यु हो गई और आगंवादी केंद्र में उनका नाम दर्ज नहीं होने के कारण उनको प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में सरकार द्वारा बच्चा पैदा होने पर 10 हजार का लाभ नहीं मिला| और कोई भी आंगनवाडी केद्र उनका गर्भवती होने का नाम दर्ज नहीं था| इसलिए वे चाहती है कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ मिले इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है: जवा ब्लाक योजना अधिकारी मालती पाण्डेय का नम्बर@9479647494. संपर्क नम्बर@7697448583.
Posted on: Jan 09, 2020. Tags: JAWA REEWA SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
अम्बे चरण कमल है तेरे...गीत-
जिला-अनुपपूर (मध्यप्रदेश) से सूर्यप्रताप सिंह मार्को एक गीत सुना रहे है:
अम्बे चरण कमल है तेरे-
हम भावरे है जनम-जनम के-
निश्धीन बालक तेरे-
तू धरती जग पालन करती-
अम्बर का धार है तू-
अम्बे चरण कमल है तेरे...
